खरीदनी है नई सेडान? जल्द मार्केट में आ रहे ये 4 शानदार मॉडल; इनमें EV भी शामिल
भारतीय मार्केट में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हालांकि, सेडान कारों के शौकीनों की भी कोई कमी नहीं है। कार निर्माता कंपनियां भी इस बात को अच्छे से समझती हैं।

भारतीय मार्केट में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हालांकि, सेडान कारों के शौकीनों की भी कोई कमी नहीं है। कार निर्माता कंपनियां भी इस बात को अच्छे से समझती हैं। इसलिए आने वाले महीनों में भारतीय मार्केट में कुछ शानदार और किफायती सेडान गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी आने वाले समय में एक बजट-फ्रेंडली सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं भारत में लॉन्च होने वाली ऐसी ही 4 नई अपकमिंग किफायती सेडान कारों के बारे में विस्तार से।
टाटा एरिस
टाटा एरिस भारतीय मार्केट में टाटा टिगोर को रिप्लेस करने आ रही है। इसे 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस कार में नए हेडलाइट्स, नया ग्रिल, 10.25-इंच का टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह सेडान कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में आएगी। इसकी संभावित कीमत 6 लाख से 9 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Aeris
₹ 54.9 - 88.3 लाख
Tata Tigor facelift
₹ 5.49 - 8.83 लाख
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
Skoda New Slavia
₹ 12 - 19 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 18.19 लाख
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
टाटा एरिस ईवी
पेट्रोल और सीएनजी मॉडल के साथ ही टाटा मोटर्स इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन यानी टाटा एरिस ईवी भी लॉन्च करेगी। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले सभी मॉडर्न केबिन फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे। यह इलेक्ट्रिक सेडान 19 kWh और 24 kWh बैट्री पैक ऑप्शन के साथ आ सकती है, जो डेली रनिंग के लिए काफी किफायती साबित होगी।
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का लुक पहले ही पेश किया जा चुका है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसमें नए एलईडी डीआरएल, नया ग्रिल, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और रियर-सीट मैसाजर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके 1.0-लीटर इंजन के साथ मिलने वाला नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को काफी स्मूथ बनाएगा।
फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट
फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट को नए कनेक्टेड एलईडी बार, इल्यूमिनेटेड लोगो और नए बंपर के साथ फ्रेश लुक में पेश किया जाएगा। इसके केबिन में 10.1-इंच टचस्क्रीन, बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इस कार को साल 2026 के अंत से पहले भारतीय मार्केट में उतारे जाने की पूरी संभावना है।

