खरीदनी है 600 KM+ तक रेंज वाली EV? मार्केट में जल्द आ रहे हैं ये 4 शानदार ऑप्शन; जानिए खासियतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटो कंपनियां अब अपनी नई-नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं।

these 4 electric suv with a range of up to 600 km coming to the market soon
अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत

अगर आप भी आने वाले महीनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियो यानी EVs का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी-बड़ी ऑटो कंपनियां अब अपनी नई-नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। इनमें छोटी 5-सीटर फैमिली कार से लेकर बड़ी 7-सीटर फैमिली SUV तक शामिल हैं। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में आने वाली ऐसी ही 4 मोस्ट-अवेटेड किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।

हुंडई HE1i

हुंडई भारत में अपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV HE1i लाने की तैयारी कर रही है। इसे 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह कार लगभग 10 से 15 लाख रुपये के बजट में आ सकती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन EV से होगा। इसमें बोक्सी डिजाइन, डुअल-स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसे दो बैटरी ऑप्शंस के साथ पेश करेगी, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी।

टाटा सफारी EV

टाटा मोटर्स अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV सफारी EV को भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो 2027 के आसपास लॉन्च कर सकती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर डिस्प्ले के साथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप जैसी कई खासियतें मिलेंगी। गाड़ी में 65 kWh, 75 kWh या 80 kWh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिल सकती है। इसकी संभावित कीमत लगभग 25 से 35 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

महिंद्रा BE 07

महिंद्रा की बॉर्न-इलेक्ट्रिक सीरीज की यह दमदार SUV साल 2027 में भारतीय मार्केट में कदम रखेगी। इसकी कीमत करीब 29 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें आपको प्रीमियम फ्रेमलेस डोर्स, फ्लश डोर हैंडल्स और अंदर की तरफ शानदार ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट देखने को मिलेगा। कंपनी इसे 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शंस के साथ RWD और AWD दोनों ड्राइव वर्जन में पेश कर सकती है।

होंडा 0 अल्फा

होंडा अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV '0 अल्फा' को साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। बता दें कि 4.3 से 4.4 मीटर लंबी इस SUV में लंबा व्हीलबेस, पैनोरमिक ग्लास रूफ और लेवल-2 ADAS जैसे शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें 65 kWh और 75 kWh के LFP बैटरी पैक मिल सकते हैं। यह सिंगल चार्ज पर आसानी से 450 से 500 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज देंगे।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़खरीदनी है 600 KM+ तक रेंज वाली EV? मार्केट में जल्द आ रहे हैं ये 4 शानदार ऑप्शन