माइलेज की टेंशन खत्म! मार्केट में जल्द एंट्री करने जा रहीं टोयोटा की ये 3 हाइब्रिड कार; जानिए खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टोयोटा (Toyota) दुनिया भर में अपनी टिकाऊ और भरोसेमंद इंजनों के लिए जानी जाती है। हालांकि, बदलते समय के साथ अब कंपनी का पूरा फोकस पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और खासकर 'स्ट्रांग हाइब्रिड' टेक्नोलॉजी पर है।

माइलेज की टेंशन खत्म! मार्केट में जल्द एंट्री करने जा रहीं टोयोटा की ये 3 हाइब्रिड कार; जानिए खासियत

टोयोटा (Toyota) दुनिया भर में अपनी टिकाऊ और भरोसेमंद इंजनों के लिए जानी जाती है। हालांकि, बदलते समय के साथ अब टोयोटा धीरे-धीरे डीजल इंजनों से दूरी बना रही है। कंपनी का पूरा फोकस अब पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और खासकर 'स्ट्रांग हाइब्रिड' टेक्नोलॉजी पर है। हाइब्रिड कारें डीजल जैसा दमदार माइलेज देती हैं और पॉल्यूशन भी कम फैलाती हैं। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। टोयोटा जल्द ही बाजार में अपनी तीन धाकड़ कारें उतारने जा रही हैं। आइए जानते हैं इन 3 अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

टोयोटा ने हाल ही में संकेत दिया है कि वह अगले साल अपनी पॉपुलर 'इनोवा क्रिस्टा' को अलविदा कह सकती है। क्रिस्टा के बंद होने के बाद कंपनी हाईक्रॉस का एक नया और किफायती हाइब्रिड वैरिएंट लाने की तैयारी में है। कीमत कम रखने के लिए कंपनी इसमें से ADAS जैसे कुछ महंगे फीचर्स हटा सकती है। हालांकि, इंजन वही दमदार 2.0 लीटर वाला स्ट्रांग हाइब्रिड होगा। यह इंजन करीब 184bhp की ताकत देगा।

टोयोटा हायराइडर 7-सीटर

हाल ही में पहाड़ों में एक लंबी और ढकी हुई टोयोटा एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। चर्चा है कि यह हायराइडर का 7-सीटर वर्जन हो सकता है। यह गाड़ी हायराइडर और अपकमिंग बजट हाईक्रॉस के बीच के गैप को भरेगी। इसमें भी मौजूदा मॉडल की तरह 1.5 लीटर का स्ट्रांग हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है।

टोयोटा हायराइडर फेसलिफ्ट

टोयोटा हायराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है। हालांकि, अब तक इनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए टोयोटा अब हायराइडर का 'फेसलिफ्ट' मॉडल लाने वाली है। इस नई अपडेटेड कार में नई फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर और फ्रेश लुक वाले अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, 1.5 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन फिर से देखने को मिलेगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।