थोड़ा कर लीजिए इंतजार! फॉर्च्यूनर को टक्कर देने जल्द आ रहीं हैं ये 3 बाहुबली SUV; जानिए खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय सड़कों पर फुल-साइज एसयूवी का जिक्र हो और टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। फॉर्च्यूनर का भारत में एक अलग ही स्वैग है। हालांकि, अब मार्केट की हवा बदलने वाली है।

थोड़ा कर लीजिए इंतजार! फॉर्च्यूनर को टक्कर देने जल्द आ रहीं हैं ये 3 बाहुबली SUV; जानिए खासियत

भारतीय सड़कों पर फुल-साइज एसयूवी का जिक्र हो और टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। फॉर्च्यूनर का भारत में एक अलग ही स्वैग है। हालांकि, अब मार्केट की हवा बदलने वाली है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो फॉर्च्यूनर के अलावा कुछ नया और ज्यादा फीचर्स वाला ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में तीन ऐसी धाकड़ एसयूवी मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। ये कारें फॉर्च्यूनर के दबदबे को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG Majestor

MG अपनी 'मैजेस्टर' को देश की पहली D+ सेगमेंट एसयूवी के तौर पर पेश कर रहा है। इसकी लंबाई 5 मीटर से भी ज्यादा है। यानी यह साइज में फॉर्च्यूनर से भी बड़ी होने वाली है। इसी महीने लॉन्च होने जा रही इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। मई के आसपास इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत 45 से 50 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मसाज फंक्शन वाली सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे, जो फॉर्च्यूनर में फिलहाल नहीं हैं।

Volkswagen Tayron (Non R-Line)

फॉक्सवैगन जल्द ही अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टाइरॉन का एक नया 'नॉन आर-लाइन' वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। यह वर्जन खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया जा रहा है जो फॉर्च्यूनर से कम कीमत में एक प्रीमियम यूरोपीय गाड़ी चाहते हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक ओरिजिनल टाइरॉन जैसा ही होगा। बस इसमें थोड़े कम स्पोर्टी एलिमेंट्स मिलेंगे। इसकी कीमत को 42 से 45 लाख रुपये के बीच रखा जा सकता है। इसमें वही भरोसेमंद 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा।

Skoda Kodiaq Diesel

स्कोडा कोडियाक को पसंद करने वालों के लिए सबसे बड़ी शिकायत इसके डीजल इंजन का न होना था। हालांकि, कंपनी अब इसे दूर करने जा रही है। इस साल के अंत तक कोडियाक का डीजल अवतार भारत में वापसी करेगा। इसे CBU यानी पूरी तरह बनी-बनाई गाड़ी के तौर पर लाया जाएगा। इसमें स्कोडा का मशहूर 2.0-लीटर TDI इंजन मिलेगा जो 198bhp की पावर जनरेट करेगा। इस एसयूवी की कीमत 45 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

ग्राहकों के पास ज्यादा ऑप्शन

इन तीनों गाड़ियों के आने से अब ग्राहकों के पास फॉर्च्यूनर के अलावा भी कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद होंगे। जहां MG मैजेस्टर अपने साइज और फीचर्स से लुभाएगी, वहीं स्कोडा और फॉक्सवैगन अपनी मजबूती और ड्राइविंग कंफर्ट से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। अब देखना यह है कि क्या ये नई गाड़ियां फॉर्च्यूनर के 'कल्ट' स्टेटस को हिला पाती हैं या नहीं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।