3 एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक SUV, ये रेंज की टेंशन करेंगी खत्म; कीमत भी होगी बहुत कम, जानिए इनके नाम
अगले दो से तीन सालों में सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUVs की एक नई एंट्री होने वाली है। ऐसी गाड़ियां जो कॉम्पैक्ट साइज के साथ-साथ बेहतर रेंज, ज्यादा माइलेज और ज्यादा दमदार फीचर्स के कॉम्बीनेशन के साथ आएंगी। अपकमिंग रेनो ब्रिजर ईवी, हुंडई की भारत में बनी कॉम्पैक्ट EV और महिंद्रा विजन एक्स शामिल हैं।

भारत का इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट अब काफी मजबूत हो चुका है। इस सेगमेंट में दर्जनों मॉडल शामिल हैं। खासकर देश की ही टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों का इस सेमगेंट में दबदबा भी देखने को मिल रहा है। अब इसका एंट्री-लेवल EV सेगमेंट एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। जो सफर MG कॉमेट EV और टाटा पंच EV जैसे अर्बन-सेंट्रिक प्रोडक्ट्स के साथ शुरू हुआ था, वह अब कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव और बेहतर हो चुका है।






अगले दो से तीन सालों में सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUVs की एक नई एंट्री होने वाली है। ऐसी गाड़ियां जो कॉम्पैक्ट साइज के साथ-साथ बेहतर रेंज, ज्यादा माइलेज और ज्यादा दमदार फीचर्स के कॉम्बीनेशन के साथ आएंगी। अपकमिंग रेनो ब्रिजर ईवी (Renault Bridger EV), हुंडई की भारत में बनी कॉम्पैक्ट EV और महिंद्रा विजन एक्स (Vision X) का प्रोडक्शन मॉडल सभी एक ही दिशा की तरफ इशारा कर रहे हैं। ये सिर्फ शहर में आने-जाने के लिए बनी साधारण गाड़ियां नहीं होंगी। इन्हें पूरी तरह से छोटी क्रॉसओवर गाड़ियों के तौर पर डिजाइन किया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल कहीं ज्यादा प्रेक्टिकल किया जा सकेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Rolls-Royce Spectre
₹ 7.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस बदलाव का मुख्य पहलू इनकी कैपेसिटी है। बेहतर बैटरी पैकेजिंग और थर्मल मैनेजमेंट की बदौलत, आप इनसे रियल वर्ल्ड में काफी बेहतर रेंज की उम्मीद कर सकते हैं। ये ऐसे एरिया हैं जहां शुरुआती सस्ती EVs को अक्सर समझौता करना पड़ता था। ऐसे में अब माइलेज भी उतना ही मायने रखेगा, खासकर भारत की सड़कों और मौसम के हिसाब से जहां गर्मी और ट्रैफिक गाड़ी की परफॉर्मेंस पर काफी असर डाल सकते हैं। इन नए मॉडल्स में ज्यादा मॉडर्न एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम होने की भी संभावना है, जिससे ये सस्ती EVs के बजाय बड़ी इलेक्ट्रिक SUVs के छोटे वर्जन जैसी महसूस होंगी। इन गाड़ियों की पोजीशनिंग भी उतनी ही जरूरी है।
ये गाड़ियां हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा नेक्सन EV जैसे पहले से मौजूद मॉडल्स से नीचे के सेगमेंट में अपनी जगह बनाएंगी। उम्मीद है कि इनमें एडवांस्ड इंटीरियर, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और एक ऐसा डिजाइन देखने को मिलेगा जो SUV वाले लुक पर ज्यादा फोकस करेगा। ठीक वैसा ही लुक जो ग्राहक साफ तौर पर पसंद करते हैं। आसान शब्दो में कहा जाए तो यह नई लहर "पूरी तरह से EV" के एक्सपीरियंस को आम लोगों तक पहुंचा सकती है। यह एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा आसान बनाएगी। साथ ही, उन उम्मीदों से भी कोई समझौता नहीं करेगी जो आज के ग्राहक एक इलेक्ट्रिक कार से रखते हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


