खरीदनी है नई मिड-साइज SUV? जल्द मार्केट में आ रहे ये 3 शानदार ऑप्शन; जानिए कब होगी लॉन्च
साल 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बेहद शानदार रही है। शुरुआती छह महीनों में ही देश के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक छह नई गाड़ियों की एंट्री हुई।

साल 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बेहद शानदार रही है। शुरुआती छह महीनों में ही देश के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक छह नई गाड़ियों की एंट्री हुई। इनमें ऑल-न्यू किआ सेल्टोस, न्यू स्कोडा कुशाक, ऑल-न्यू रेनॉ डस्टर, मारुति ई विटारा, न्यू फॉक्सवैगन टाइगुन और टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला जैसी दमदार गाड़ियां शामिल हैं। हालांकि, पिक्चर अभी बाकी है। साल के दूसरे हिस्से में भी यह रफ्तार थमने वाली नहीं है। आने वाले महीनों में 3 और बड़ी मिड-साइज एसयूवी मार्केट में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक गाड़ी सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। कंपनी आगामी 30 जून को इस धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठाने वाली है। इसकी लॉन्चिंग जुलाई में होने की पूरी उम्मीद है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसे रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। लुक की बात करें तो इसके फ्रंट को काफी प्रीमियम और पॉलिश्ड बनाया गया है। जबकि बाकी का बाहरी हिस्सा रेगुलर सिएरा जैसा ही दिखेगा। खास बात यह है कि बेहतर राइड क्वालिटी और आरामदायक सफर के लिए इसमें इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन दिया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Elevate EV
₹ 18 लाख से शुरू
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
Tata Altroz EV
₹ 12 - 15 लाख
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख
Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख
निसान टेक्टॉन
निसान लवर्स के लिए भी जुलाई का महीना बेहद खास होने वाला है। दरअसल, कंपनी अपनी मशहूर एसयूवी टेरानो के सक्सेसर के रूप में 'निसान टेक्टॉन' को उतारने जा रही है। यह गाड़ी ऑल-न्यू रेनॉ डस्टर के प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स पर ही बेस्ड होगी। इसे खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से अपग्रेड किया गया है। इसका ओवरऑल शेप भले ही डस्टर जैसा हो, लेकिन इसका डिजाइन काफी शार्प और एलिगेंट होगा। बता दें कि साल 2027 की शुरुआत तक इसका एक हाइब्रिड वैरिएंट भी मार्केट में लाया जा सकता है।
न्यू होंडा एलीवेट
फेस्टिव सीजन के आस-पास यानी अगस्त या सितंबर के महीने में होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलीवेट का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपडेटेड मॉडल को नया और फ्रेश लुक देने के लिए इसमें नए स्टाइल के बंपर, रिडिजाइन की गई हेडलाइट्स, बदली हुई टेल लाइट्स और बिल्कुल नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, कार के अंदरूनी डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फीचर्स के मामले में यह पहले से ज्यादा लोडेड होगी। इसमें ग्राहकों को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे बड़े फीचर्स मिल सकते हैं। जबकि इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पहले की तरह ही बरकरार रहेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


