खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक कार? मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 3 EV; 500 km का मिलेगा रेंज!
भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए कई दिग्गज कंपनियां आने वाले कुछ महीनों में अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां आने वाले कुछ महीनों में अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों कारें अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। इन मॉडलों में छोटे कॉम्पैक्ट साइज से लेकर बड़े 7-सीटर फैमिली व्हीकल के ऑप्शन शामिल होंगे। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Enyaq
₹ 50 - 55 लाख
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Mahindra XEV 4e
₹ 13 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 9
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Mercedes-Benz EQS Sedan
₹ 1.3 करोड़ से शुरू
Mean Metal Motors Azani
₹ 88 - 90 लाख
मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एमपीवी
मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट के लिए एक नई थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है। यह गाड़ी कंपनी के आगामी 'YMC' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस बड़ी फैमिली कार में ग्राहकों को 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला किआ कैरेंस क्लेविस ईवी से होगा। उम्मीद है कि मारुति इसकी कीमत को लगभग 18 लाख से 21 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
हुंडई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी
हुंडई इंडिया अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। यह कार सब-4 मीटर कैटेगरी में आएगी और कीमत के मामले में क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे स्लॉट की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अपकमिंग किआ साइरोस ईवी के प्लेटफॉर्म और बैटरी पैक को शेयर कर सकती है। इससे यह सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की शानदार रेंज देगी। बता दें कि यह भारत में हुंडई की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।
टाटा सफारी ईवी
टाटा मोटर्स पहले ही पंच, नेक्सन, कर्व, हैरियर और सिएरा जैसी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर चुकी है। ऐसे में अब सफारी ईवी का आना तय माना जा रहा है। इस प्रीमियम एसयूवी की भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे कई बार देखा गया है। सफारी ईवी में काफी हद तक हैरियर ईवी वाली तकनीक और बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ईवी सिंगल चार्ज पर 500 किमी के आसपास की रेंज ऑफर करेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


