अगले 2 हफ्तों में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 धांसू कारें, लॉन्च डेट है कंफर्म; एक तो फुल टैंक पर चलेगी 1,300 किमी
भारतीय मार्केट के लिए जुलाई का महीना बेहद रोमांचक रहा है। इस दौरान कई नई कारों की एंट्री हुई है। हालांकि, जुलाई महीना खत्म होने में अभी दो हफ्ते बाकी हैं। इस दौरान देश में तीन और बड़ी कारों की एंट्री होने जा रही है।

भारतीय मार्केट के लिए जुलाई, 2026 का महीना बेहद रोमांचक रहा है। इस दौरान कई नई कारों की एंट्री हुई है। हालांकि, जुलाई महीना खत्म होने में अभी दो हफ्ते बाकी हैं। इस दौरान देश में तीन और बड़ी कारों की एंट्री होने जा रही है। कार निर्माता कंपनियां मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इन अपकमिंग मॉडलों को नए अवतार और मॉडर्न फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी में हैं। इन दोनों गाड़ियों की लॉन्च डेट से लेकर इनमें होने वाले बड़े बदलावों का खुलासा हो चुका है। आइए जानते हैं जुलाई के बचे हुए दिनों में लॉन्च ने वाली इन दोनों कारों के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Toyota Hilux
₹ 28.52 - 36 लाख
Maruti Suzuki New Brezza
₹ 8.9 - 14 लाख
Toyota New Hilux
₹ 30 - 38 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026
मारुति सुजुकी 23 जुलाई को अपनी सबसे पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल के फ्रंट में स्पोर्टी रेड एक्सेंट वाली नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट दी जाएगी। वहीं, कार के केबिन में 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। अब कार में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और सीएनजी के साथ फ्रोंक्स वाला 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी इसके सीएनजी वैरिएंट में अंडरबॉडी टैंक दे सकती है जिससे बूट स्पेस बढ़ जाएगा।
टोयोटा हिल्क्स
टोयोटा अपनी नई जनरेशन हिल्क्स पिक-अप ट्रक को आगामी 28 जुलाई, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड (MHEV) तकनीक दी गई है, जो मारुति की कारों की तरह कम आरपीएम पर इंजन को जरूरी इलेक्ट्रिकल असिस्टेंस देकर तेल की भारी बचत करती है। इस गाड़ी में 48V सिस्टम के साथ 2.8-लीटर का दमदार टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। यह 201bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। नए फ्रंट लुक, ग्रिल और मस्कुलर एक्सटीरियर डिजाइन के चलते नए मॉडल की कीमत मौजूदा वर्जन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
होंडा जेडआर-वी
होंडा ने अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V हाइब्रिड को देश में पेश कर दिया है। इसकी कीमतों का खुलासा 20 से 21 जुलाई के बीच होने वाला है। इस प्रीमियम कार में 2.0-लीटर का डायरेक्ट-इनजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह होंडा के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर 184bhp की पावर और 22.80 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है। यह कार मात्र 8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल टैंक पर करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


