Hindi Newsऑटो न्यूज़These 3 Best Mileage Motorcycle in India with 100Kmpl
इन 4 बाइक को चलाने वाला थक जाएगा, लेकिन पेट्रोल नहीं होगा खत्म! 100Km का माइलेज और कीमत ₹65000

इन 4 बाइक को चलाने वाला थक जाएगा, लेकिन पेट्रोल नहीं होगा खत्म! 100Km का माइलेज और कीमत ₹65000

संक्षेप:

सरकार द्वारा नया GST 2.0 लागू करने के बाद 350cc तक की मोटरसाइकिल को खरीदना सस्ता हुआ है। खासकर जिन मोटरसाइकिल की कीमतें पहले से ही कम थी वो अब और भी सस्ती हो गई हैं। ऐसे में हम यहां पर देश की उन चार मोटरसाइलिक के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत तो कम है।

Thu, 23 Oct 2025 05:16 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकार द्वारा नया GST 2.0 लागू करने के बाद 350cc तक की मोटरसाइकिल को खरीदना सस्ता हुआ है। खासकर जिन मोटरसाइकिल की कीमतें पहले से ही कम थी वो अब और भी सस्ती हो गई हैं। ऐसे में हम यहां पर देश की उन चार मोटरसाइलिक के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत तो कम है। साथ ही, उनका माइलेज काफी शानदार है। इनमें से कुछ मोटरसाइकिल का माइलेज 100Km या उससे भी ज्यादा है। इन्हें चलाने पर महंगे पेट्रोल की कीमतों का असर आपकी जेब पर कम होगा। इस लिस्ट में बजाज के साथ हीरो जैसी कंपनियों के दमदार मॉडल शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. Freedom 125 CNG (माइलेज 100Kmpl)
बजाज फ्रीडम देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल है। इसमें 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस मोटसाइसिकल में CNG सिलेंडर को सीट के नीचे फिट किया गया है। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। ये 100Km का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 90,976 रुपए है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:देश की 3 सबसे सस्ती 7-सीटर कार, कीमत सिर्फ ₹5.18 लाख से शुरू

2. Hero Splendor (माइलेज 80Kmpl)
हीरो स्प्लेंडर प्लस देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। अब तक इसकी 4 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इसमें 97.2cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रो, सिंगल सिलेंडर, OHC इंजन दिया है। 5.9 kW का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल का माइलेज करीब 80 से 85Kmpl तक है। इसे 4 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। स्प्लेंडर प्लस ड्रम ब्रेक की एक्स-शोरूम कीमत 73,527 रुपए है।

3. Bajaj CT 110X (माइलेज 70Kmpl)
बजाज की गाड़ियां अपने माइलेज के लिए काफी पॉपुलर हैं। इस लिस्ट में CT 110X और CT 125X का नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन गाड़ियों का माइलेज 70Kmpl या उससे थोड़ा ज्यादा है। CT 125X में 124.4cc का इंजन मिलता है, जो 10.9 PS का पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67 284 रुपए है। वहीं, CT 110X में 115.45cc का इंजन मिलता है, जो 8.6 PS का पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70,176 रुपए है।

ये भी पढ़ें:दो राइड मोड के साथ अपडेट हुआ ये स्कूटर, कंपनी ने कलर्स भी जोड़े

4. Bajaj Platina 100 (माइलेज 70Kmpl)
बजाज की मोस्ट माइलेज गाड़ियों की लिस्ट में प्लेटिना 100 का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका माइलेज भी 70Kmpl या उसके आसपास ही है। इस गाड़ी में 102 cc का इंजन मिलता है, जो 7.79 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इंजन को 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 65,407 रुपए है। इस मोटरसाइकिल में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी दिया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।