Hindi Newsऑटो न्यूज़These 2 Cheapest Cars Sold Large Numbers In November 2025
देश की इन 2 सस्ती कारों को नवंबर में 12347 लोगों ने खरीदा, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख; माइलेज 34Km

देश की इन 2 सस्ती कारों को नवंबर में 12347 लोगों ने खरीदा, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख; माइलेज 34Km

संक्षेप:

मारुति सुजुकी इंडिया के लिए पिछले महीने यानी नवंबर 2025 की सेल्स के आंकड़े बेहद शानदार रहे। दरअसल, कंपनी को सालाना आधार पर सभी सेगमेंट में ग्रोथ मिली। कंपनी ने कॉम्पैक्ट कार और यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। तो दूसरी तरफ, उसने मिनी सेगमेंट में भी गजब का परफॉर्मेंस दिया।

Dec 02, 2025 07:10 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी इंडिया के लिए पिछले महीने यानी नवंबर 2025 की सेल्स के आंकड़े बेहद शानदार रहे। दरअसल, कंपनी को सालाना आधार पर सभी सेगमेंट में ग्रोथ मिली। कंपनी ने कॉम्पैक्ट कार और यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। तो दूसरी तरफ, उसने मिनी सेगमेंट में भी गजब का परफॉर्मेंस दिया। दरअसल, मिनी सेगमेंट में ऑल्टो K10 और सेलेरियो शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों से इनकी सेल्स डाउन थी, लेकिन नवंबर में ग्राहकों ने इन दोनों की 12,347 यूनिट खरीद डालीं। जबकि नवंबर 2024 में इनकी 9,750 यूनिट बिकी थीं। बता दें कि ये दोनों देश की सबसे कार हैं। जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.50 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ऑल्टो K10 और सेलेरियो की कम्बाइंड सेल्स
मई से अक्टूबर 2025 के आंकड़े
मई3,667
अप्रैल3407
जून2304
जुलाई2838
अगस्त2807
सितंबर4179
अक्टूबर12,347

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.76 - 14.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 6 - 9.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ऑल्टो K10 और सेलेरियो की इस साल की मई से कम्बाइंड सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो मई में दोनों की 3667 यूनिट, अप्रैल में दोनों की 3407 यूनिट, जून में दोनों की 2304 यूनिट, जुलाई में दोनों की 2838 यूनिट, अगस्त में दोनों की 2807 यूनिट, सितंबर में दोनों की 4179 यूनिट और अक्टूबर में दोनों की 12,347 यूनिट बिकीं। यानी पुराने महीनों की तुलना में इनकी नवंबर में 4 गुना से ज्यादा यूनिट बिकीं। नवंबर की बिक्री से ये भी साबित होता है कि अभी भी छोटी कारों की डिमांड ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:डस्टर के रियल माइलेज की डिटेल आई सामने, 26 जनवरी को भारत में होगी लॉन्च

मारुति सेलेरियो के फीचर्स और कीमत
मारुति माइक्रो SUV में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। पेट्रोल से इसका माइलेज 26.68 kmpl और सीनजी से 34.43 km/kg मिलता है। इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग्स, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 3.50 लाख से 5.25 लाख रुपए तक हैं।

ये भी पढ़ें:कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार

मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और कीमत
इस जबरदस्त बजट कार में BS6 नॉर्म्स से लैस न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है। ऑल्टो 800 की फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के कनेक्ट हो सकता है। इसमें कीलैस एंट्री और फ्रंट पावर विंडो भी है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख से 5.45 लाख रुपए तक हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।