Thar EV की बढ़ेगी टेंशन! भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी ये धाकड़ SUV; 510km का मिलेगा रेंज
भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में जल्द ही एक जबरदस्त एंट्री होने वाली है। दरअसल, चीन की ऑटो दिग्गज चेरी (Chery) की 'iCar V23' पर बेस्ड एक नई इलेक्ट्रिक SUV को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में जल्द ही एक जबरदस्त एंट्री होने वाली है। दरअसल, चीन की ऑटो दिग्गज चेरी (Chery) की 'iCar V23' पर बेस्ड एक नई इलेक्ट्रिक SUV को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे स्थित ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के पास इस गाड़ी को भारी कैमौफ्लेज (कवर) के साथ स्पॉट किया गया। आमतौर पर जब कोई गाड़ी ARAI के पास देखी जाती है तो इसका मतलब है कि उसका होमोलोगेशन और सर्टिफिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। यह भारत में लॉन्चिंग की दिशा में पहला कदम माना जाता है। यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि चेरी ने भारत के JSW ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है।






कैसा है इसका लुक?
दिखने में यह SUV काफी बॉक्सी और दमदार है। इसमें गोल हेडलाइट्स और एक बंद फ्रंट ग्रिल दी गई है। साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,220 mm है और इसमें 210 mm तक का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सबसे दिलचस्प बात इसके पीछे की तरफ है, जहां स्पेयर व्हील की जगह एक बॉक्सी एक्सटर्नल स्टोरेज बॉक्स दिया गया है। अपनी मस्कुलर बनावट और ऊंचे कद की वजह से यह सीधे तौर पर अपकमिंग महिंद्रा थार EV को चुनौती देने के लिए तैयार दिख रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.33 - 1.48 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQE
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Macan EV
₹ 1.22 - 1.69 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX
₹ 1.21 - 1.4 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV9
₹ 1.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q8 Sportback e-tron
₹ 1.19 - 1.32 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू हैं केबिन और फीचर्स
गाड़ी का इंटीरियर काफी मॉडर्न और लग्जरी एहसास कराता है। इसके डैशबोर्ड पर 15.4 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करती है। इसमें फिजिकल बटन्स भी रखे गए हैं ताकि ड्राइविंग के दौरान क्लाइमेट कंट्रोल और ऑडियो सेटिंग्स को आसानी से मैनेज किया जा सके। साथ ही, सेफ्टी के लिए इसमें ADAS, 540-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
फुल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा
चीनी मॉडल के आधार पर देखें तो भारत आने वाली इस SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इसका छोटा 59.93 kWh बैटरी पैक करीब 401 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ा 81.76 kWh वाला पैक सिंगल चार्ज पर 510 किमी (CLTC) तक चलने का दावा करता है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव, दोनों के ऑप्शन दिए गए हैं। AWD वैरिएंट महज 7.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
भारत में कब होगी एसयूवी की एंट्री
न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, JSW मोटर्स को चीन से पार्ट्स इम्पोर्ट करने में कुछ रेगुलेटरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत के 2020 के नियमों के तहत, विदेशी सप्लायर्स को भारत में सामान भेजने के लिए लोकल सर्टिफिकेशन की जरूरत होती है जिसमें समय लगता है। JSW ग्रुप इस प्रोजेक्ट पर करीब 27,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। अब देखना यह होगा कि यह गाड़ी कब तक भारतीय शोरूम्स की शोभा बढ़ाती है।
(फोटो क्रेडिट-Team-BHP)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


