थार इलेक्ट्रिक से लेकर BE 07 तक, आ रहीं महिंद्रा की ये तीन दमदार eSUV
महिंद्रा मार्केट में अपनी कई सारी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इनमें BE 07 के साथ Vision S EV और थार इलेक्ट्रिक शामिल हैं। अगर आपका मन इनमें से महिंद्रा की कोई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेने का है, तो थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए।

महिंद्रा फैन्स के लिए आने वाले महीने काफी एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी मार्केट में अपनी कई सारी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इनमें BE 07 के साथ Vision S EV और थार इलेक्ट्रिक शामिल हैं। अगर आपका मन इनमें से महिंद्रा की कोई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेने का है, तो थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी अपनी इन अपकमिंग एसयूवी में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Thar.e
महिंद्रा ने 2023 में थार.ई कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। उम्मीद की जा रही थी कि इसका प्रोडक्शन 2026 तक शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसके बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। महिंद्रा थार.ई एक 5-डोर इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर है। यह INGLO P1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसे खासतौर से इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह ऑल-वील ड्राइव (AWD) के साथ ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ आ सकती है। बैटरी पैक 59kWh, 70kWh या 79kWhका हो सकता है। ये बैटरी पैक 250 bhp तक की मैक्सिमम पावर ऑफर कर सकते हैं। रियल वर्ल्ड में इसकी रेंज 400 से 500 किमी के बीच रहने की उम्मीद है। कंपनी इसे आने वाले सालों में लॉन्च कर सकती है।
Vision S EV
महिंद्रा ने पिछले साल अपनी नई Vision S कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। इसके प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। इस एसयूवी को कई बार हेवी कैमॉफ्लाज में देखा गया है। विजन एस कॉन्सेप्ट कई और अपकमिंग एसयूवी की तरह महिंद्रा के नए NU-IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह एक फ्लेक्सिबल, मॉड्यूलर वीइकल प्लेटफॉर्म है, जिसे इंटरनल कंबशन इंजन (ICE), हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) के साथ कई पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। विजन एस के ICE वर्जन के लॉन्च के बाद, महिंद्रा इस एसयूवी के EV वर्जन पर भी काम करेगी। लॉन्च होने पर यह मौजूदा XUV 3XO EV की जगह ले सकती है।
BE 07
महिंद्रा ने BE 07 EV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे हेवी कैमॉफ्लाज के साथ कई बार देखा गया है। प्रोडक्शन मॉडल का डिजाइन कॉन्सेप्ट डिजाइन के काफी करीब रहने की उम्मीद है। BE 07 एक मिड-साइजा इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है है, जो Hyundai Creta Electric, Maruti Suzuki eVitara और Toyota की अपकमिंग इलेक्ट्रिक वीइक्लस को टक्कर देगी। क्रेटा इलेक्ट्रिक के मुकाबले BE 07 साइज में बड़ी हो सकती है, जिससे बेहतर स्पेस और लंबा व्हीलबेस मिलेगा। बैटरी ऑप्शन्स की बात करें, तो महिंद्रा इस SUV को 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ ऑफर कर सकती है। BE 07 का प्रोडक्शन नाम भी अलग हो सकता है।
(Main Image: Cartoq)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


