
देश में कहीं से भी बुक करो टेस्ला मॉडल Y इलेक्ट्रिक कार, कंपनी आपके घर पर ही देगी इसकी डिलीवरी
एलन मस्क के ओनरशिप वाली टेस्ला ने हाल ही में मॉडल Y के साथ भारत में अपनी एंट्री की है। इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपए है। दूसरे इंटरनेशनल मार्केट की तरह टेस्ला भारत में भी कार को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएगी।
एलन मस्क के ओनरशिप वाली टेस्ला ने हाल ही में मॉडल Y के साथ भारत में अपनी एंट्री की है। इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपए है। दूसरे इंटरनेशनल मार्केट की तरह टेस्ला भारत में भी कार को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएगी भले ही कंपनी ने मुंबई में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला है, लेकिन इस कार को ग्राहक देशभर में कहीं से भी बुक कर पाएंगे। कंपनी शहरों में प्राथमिकता के आधार पर इसकी डिलीवरी करेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW i4
₹ 72.5 - 77.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.99 - 25.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
खास बात ये है कि कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले मुंबई, पुणे, दिल्ली जैसे चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराई थी। अब, कंपनी की वेबसाइट पर लगभग सभी भारतीय राज्यों की लिस्ट उपलब्ध है। ग्राहक इस लिस्ट में से चुनकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और दिल्ली से की गई बुकिंग को डिलीवरी को प्राथमिकता देगी।
अगर आप मॉडल Y खरीदना चाहते हैं, तो अपनी कार को कॉन्फिगर करने, पेमेंट करने और गाड़ी को अपने घर तक पहुंचाने के लिए कंपनी की ऑफिशियली वेबसाइट का उपयोग करना होगा। कॉन्फिगरेटर में एंट्री करने से पहले, आपको अपना प्लेस चुनना होगा। लिस्ट में अब सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (कुल 34 ऑप्शन) शामिल हैं। जब आप इसमें से अपनी पसंद का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको कॉन्फिगरेटर पर ले जाया जाएगा।
टेस्ला मॉडल Y में कलर ऑप्शन की भी कीमत होती है। पैलेट (एक्सटीरियर के लिए) में 6 कलर स्टील्थ ग्रे, पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड शामिल हैं। स्टील्थ ग्रे को छोड़कर, इन सभी के लिए फीस देना होगा! सबसे महंगा रंग (क्विकसिल्वर या अल्ट्रा रेड) आपको 1.85 लाख रुपए तक पड़ सकता है। स्टैंडर्ड कार में फुली ब्लैक केबिन मिलेगा। व्हाइट इंटीरियर के लिए 95,000 रुपए खर्च करने होंगे।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




