देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में फिसड्डी रही टेस्ला, FY2026 में सिर्फ 342 कार ही बेच पाई

Apr 08, 2026 01:52 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला के लिए FY2026 के आंकड़े काफी चिंताजनक रहे। दरअसल, टेस्ला ने सितंबर 2025 से भारतीय बाजार में अपनी कार की डिलीवरी शुरू की थी। ऐसे में FY2026 के लिए उसे 7 महीने का वक्त मिला, लेकिन वो इस दौरान सिर्फ 342 यूनिट ही बेच पाई।

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में फिसड्डी रही टेस्ला, FY2026 में सिर्फ 342 कार ही बेच पाई

फाइनेंशियल ईयर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनियों का डेटा सामने आ गया है। एक बार फिर इस सेगमेंट को टाटा मोटर्स ने टॉप किया। वहीं, MG मोटर्स दूसरी पोजीशन पर रही। टॉप-5 की लिस्ट में महिंद्रा, हुंडई और BYD का नाम शामिल रहा। वहीं, विनफास्ट के लिए भी आंकड़े ठीक रहे। हालांकि, अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला के लिए ये आंकड़े काफी चिंताजनक रहे। दरअसल, टेस्ला ने सितंबर 2025 से भारतीय बाजार में अपनी कार की डिलीवरी शुरू की थी। ऐसे में FY2026 के लिए उसे 7 महीने का वक्त मिला, लेकिन वो इस दौरान सिर्फ 342 यूनिट ही बेच पाई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी अभी भारतीय बाजार में सिर्फ सिंगल मॉडल Y बेच रही है। वहीं, इस कार को पहले ही महीने 60 से ज्यादा ग्राहक मिले थो। जबकि कंपनी को 600 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग भी हासिल की है। बता दें कि मॉडल Y की एक्स-शोरूम कीमतें वैरिएंट के आधार पर 59.89 लाख रुपए से 67.89 लाख रुपए तक हैं। यह कई एक्सटीरियर पेंट शेड्स और दो इंटीरियर थीम में उपलब्ध है। 60 यूनिट की डिवीवरी कंपनी के लिए बेहतर शुरुआत है। कंपनी ने अपना पहला शोरूम 15 जुलाई को मुबंई में खोला था।

इलेक्ट्रिक कार सेल्स फाइनेंशियल ईयर 2026
नंमॉडलFY2026FY2025अंतरग्रोथ % YoYशेयर % FY26
1टाटा मोटर्स78,81157,99420,81735.939.42
2JSW MG53,08930,56922,52073.6726.55
3महिंद्रा42,7218,42634,295407.0121.37
4हुंडई5,8852,4773,408137.592.94
5BYD5,3613,4811,88054.012.68
6किआ3,7384183,320794.261.87
7BMW3,5371,5801,957123.861.77
8विनफास्ट2,39002,390-1.2
9मारुति1,41601,416-0.71
10मर्सिडीज1,0471,157-110-9.510.52
11सिट्रोन5762,013-1,437-71.390.29
12वोल्वो382403-21-5.210.19
13टेस्ला3420342-0.17
14अन्य62835527376.90.31
टोटल1,99,9231,08,87391,05083.63100

टेस्ला मॉडल Y के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टेस्ला मॉडल Y RWD की रेंज 500 किमी और लॉन्ग रेंज सिंगल चार्ज पर 622 किमी दौड़ती है। इस कार में 15.4 इंच का टचस्क्रीन मिसती है, जिससे गाड़ी का हर फंक्शन कंट्रोल होता है। इसमें पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए 7.2 इंच रियर स्क्रीन मिलती है, जो वीडियो देख सकते हैं या तापमान सेट कर सकते हैं।

मॉडल Y में 5 लोगों के बैठने की जगह के साथ 2,130 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पूरा फोल्ड करने पर इसमें कैंपिंग गियर, सूटकेस, यहां तक कि छोटा फर्नीचर भी फिट हो सकता है। मॉडल Y टेस्ला की सेफेस्ट कारों में से एक है। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें एक्टिव एमरजेंसी ब्रेकिंग और स्ट्रॉन्ग बॉडी स्ट्रक्चर है।

मॉडल S और मॉडल X देश के बाहर बंद
टेस्ला ने ऑफिशियली अपने फ्लैगशिप मॉडल एस (Model S) और मॉडल एक्स (Model X) का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इसके साथ ही वो सफर का भी खत्म हो गया है जिसने इस ब्रांड की शुरुआती सफलता के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कंपनी के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बात की पुष्टि की है कि अब इन दोनों मॉडल्स के लिए कस्टम ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है। अब ग्लोबल इन्वेंट्री में 600 से भी कम यूनिट्स बची हैं। ग्राहक अब सिर्फ उन पहले से कॉन्फिगर किए गए व्हीकल को ही खरीद सकते हैं जो अभी स्टॉक में मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर व्हीकल यूएस में उपलब्ध हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।