
विवादों में टेस्ला! सेल्फ-ड्राइविंग कारों ने तोड़ी लाल बत्ती, गलत साइड जा टकराईं; 29 लाख गाड़ियों पर होगी जांच
टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग कारें एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल, अमेरिका की नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने कंपनी की ‘फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD)’ तकनीक पर नई जांच शुरू की है।
टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग कारें एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल, अमेरिका की नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने कंपनी की ‘फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD)’ तकनीक पर नई जांच शुरू की है। वजह ये है कि कई कारों ने लाल बत्ती तोड़ दी, गलत साइड चल पड़ीं, और कुछ तो दूसरी गाड़ियों से टकरा भी गईं। अब तक 58 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें इस फीचर के चलते दर्जनभर से ज्यादा हादसे, आग लगने के केस और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। एजेंसी ने साफ किया है कि यह जांच टेस्ला की करीब 29 लाख गाड़ियों पर होगी।






क्या कहती है रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई ड्राइवरों ने कहा कि हादसे से पहले कार ने कोई चेतावनी नहीं दी और अचानक कंट्रोल बिगड़ गया। बता दें कि NHTSA का कहना है कि ऐसी गड़बड़ियां ज्यादातर चौराहों या रेलवे क्रॉसिंग पर होती हैं। एजेंसी ने बताया कि वो उन सभी हालात की जांच करेगी जहां कारों ने सामने से आती ट्रैफिक लाइन के पास या रेल पटरियों के पास गलत व्यवहार दिखाया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
ये रहीं बड़ी वजह
दूसरी ओर NBC न्यूज की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि टेस्ला की FSD सॉफ्टवेयर वाली कारें रेलवे ट्रैक पर रुकने में नाकाम रहती हैं। कई बार वे लाल लाइट जलने और गेट बंद होने के बावजूद आगे बढ़ती रहती हैं। यही नहीं, इस साल की शुरुआत में NHTSA ने टेस्ला के “Summon” फीचर की भी जांच शुरू की थी जिसमें ड्राइवर कार को अपने पास बुला सकते हैं। इस फीचर से कई छोटी-मोटी टक्करें पार्किंग में हुई थीं।
कंपनी की देना पड़ा है मुआवजा
लाइव मिंट में छपी एक खबर के अनुसार, अगस्त में एजेंसी ने एक और जांच शुरू की थी कि टेस्ला समय पर हादसों की रिपोर्ट क्यों नहीं दे रही। उसी महीने फ्लोरिडा की एक अदालत ने 2019 के एक हादसे में कंपनी को 240 मिलियन डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया। बता दें, टेस्ला का यह FSD सिस्टम अभी भी लेवल-2 ड्राइवर असिस्टेंस कैटेगरी में आता है। यानी कार अपने आप चलती तो है लेकिन ड्राइवर को पूरी तरह सतर्क रहना पड़ता है।
(फोटो क्रेडिट-google gemini)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




