
इस कंपनी की 63,000 कारों में आई खराबी, फौरन बुलाई गईं वापस; हो सकती है बड़ी दुर्घटना
टेस्ला ने एक बड़ा रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी फ्यूचरिस्टिक पिकअप ट्रक साइबरट्रक (Cybertruck) की 63,619 यूनिट्स को वापस बुला रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रक की फ्रंट पार्किंग लाइट्स (Front Parking Lights) की चमक बहुत ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माता टेस्ला इंक (Tesla Inc.) एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह कंपनी का बड़ा रिकॉल (वापस मंगाना) है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी फ्यूचरिस्टिक पिकअप ट्रक साइबरट्रक (Cybertruck) की 63,619 यूनिट्स को वापस मंगा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रक की फ्रंट पार्किंग लाइट्स (Front Parking Lights) की चमक बहुत ज्यादा है, जिससे सामने से आने वाले ड्राइवरों की आंखें चौंधिया सकती हैं और उनके लिए ड्राइविंग मुश्किल हो सकती है, जो सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Defender
₹ 1.05 - 2.79 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सॉफ्टवेयर अपडेट से हल होगी समस्या
टेस्ला ने बताया कि यह समस्या सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण हुई है। राहत की बात यह है कि इस समस्या को ठीक करने के लिए ग्राहकों को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। कंपनी ने इन प्रभावित ट्रकों के लिए ओवर-द-एयर (Over-the-Air - OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।
प्रभावित मॉडल
इसके प्रभावित मॉडल की बात करें तो ये 13 नवंबर 2023 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच बनी साइबरट्रक है।
कंपनी का दावा
टेस्ला ने कहा है कि इस विशेष समस्या से जुड़ी किसी भी दुर्घटना, चोट या मौत की कोई रिपोर्ट उसे नहीं मिली है।
एक ही हफ्ते में दो बड़े रिकॉल
यह खबर ऐसे समय में आई है, जब टेस्ला पहले से ही मुश्किलों में घिरी हुई है। एक दिन पहले ही, कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल मॉडल 3 (Model 3) और मॉडल Y (Model Y) की 12,963 यूनिट्स को वापस मंगाया था। इन वाहनों को बैटरी पैक में एक खराबी के कारण वापस बुलाया गया था, जिससे बीच रास्ते में पावर खत्म हो सकती थी और टक्कर का खतरा बढ़ सकता था।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सिस्टम से लैस 28.8 लाख वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी जांच शुरू की है, क्योंकि इससे जुड़ी पचास से ज्यादा सुरक्षा उल्लंघनों और कई दुर्घटनाओं की रिपोर्ट सामने आई थी।
रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बावजूद टेस्ला की वित्तीय स्थिति चिंताजनक है। कंपनी ने तीसरी तिमाही (Q3) के लिए समायोजित आय प्रति शेयर (Adjusted Earnings Per Share) 50 सेंट बताई, जो पिछले साल की समान तिमाही से 31% कम है। लगातार चौथी तिमाही में मुनाफा उम्मीद से कम रहा है। तिमाही के दौरान परिचालन ख़र्च 50% बढ़कर 3.4 अरब डॉलर हो गया। अमेरिकी आयात शुल्क (US Import Duties) के कारण कंपनी को इस तिमाही में 400 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा।
टैक्स क्रेडिट का असर
ग्राहकों ने 30 सितंबर को खत्म हुए 7,500 डॉलर अमेरिकी टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में कारें खरीदीं, जिससे बिक्री तो बढ़ी, लेकिन अब ईवी महंगी हो गई हैं, जिसका असर भविष्य की बिक्री पर पड़ सकता है।
सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने अर्निंग्स कॉल का इस्तेमाल अपने मुख्य कार बिजनेस को पुनर्जीवित करने के बजाय कंपनी के मानव-जैसे रोबोट (Humanoid Robot) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोग्रामों को बढ़ावा देने में किया, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। एलन मस्क का कोर कार बिज़नेस से ध्यान हटकर अन्य महत्वाकांक्षी पहलों पर जाना भी मुनाफे में गिरावट का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




