Hindi Newsऑटो न्यूज़Tesla recalls nearly 13000 US vehicles over battery connection risk, check all details
इस कंपनी की 13,000 कारों में आई खराबी, चलते-चलाते हो सकता है एक्सीडेंट! जारी हुआ रिकॉल

इस कंपनी की 13,000 कारों में आई खराबी, चलते-चलाते हो सकता है एक्सीडेंट! जारी हुआ रिकॉल

संक्षेप:

टेस्ला ने अपनी 13,000 गाड़ियां वापस बुलाई हैं। टेस्ला की 'सेल्फ-ड्राइविंग' सिस्टम की गंभीर जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक कार चलाते वक्त एक्सीडेंट का खतरा ज्यादा था, जिसके चलते कंपनी ने यूएस में रिकॉल जारी किया है।

Wed, 22 Oct 2025 02:03 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) एक बार फिर विवादों और सुरक्षा चिंताओं के घेरे में है। अमेरिका में कंपनी ने करीब 13,000 वाहनों को वापस (Recall) बुलाया है, वहीं उसके सबसे एडवांस फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सिस्टम पर भी सरकारी एजेंसी ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं कि आखिर कंपनी ने क्यों रिकॉल किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:भूल जाओ पेट्रोल और CNG, अब बायो गैस से भी दौड़ेगी मारुति विक्टोरिस

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Seal

BYD Seal

₹ 41 - 53.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.65 - 48.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Defender

Land Rover Defender

₹ 1.05 - 2.79 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

13,000 व्हीकल्स का रिकॉल

अमेरिका की सुरक्षा नियामक संस्था, नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, टेस्ला ने अमेरिका में अपनी 12,963 गाड़ियों को वापस बुलाया है।

समस्या क्या है?

इस रिकॉल की वजह बैटरी कनेक्शन में एक खराबी बताई गई है। यह खराबी इतनी गंभीर है कि इससे अचानक गाड़ी की ड्राइविंग पावर (drive power) पूरी तरह से जा सकती है, जो ड्राइविंग के समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। हालांकि, कंपनी इस समस्या को ठीक करने के लिए जल्द ही कदम उठाएगी।

लाल बत्ती तोड़ना और टक्करें

टेस्ला की कारों का सबसे बड़ा आकर्षण उनका फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सिस्टम है, जिसे कंपनी फ्यूचर टेक्नोलॉजी बताती है। लेकिन इस सिस्टम की सुरक्षा को लेकर भी NHTSA ने एक बड़ी जांच शुरू कर दी है।

हादसे की वजह से 29 लाख गाड़ियां रिकॉल

यह जांच करीब 29 लाख (2.9 मिलियन) टेस्ला वाहनों को कवर करेगी, जिनमें FSD सॉफ्टवेयर इंस्टाल है। जांच का फोकस उन 58 घटनाओं पर है, जिनमें FSD सिस्टम के कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ। इन घटनाओं के चलते 14 टक्करें हुईं और 23 लोग घायल हुए हैं।

गंभीर आरोप

शिकायत हैं कि FSD सिस्टम वाली गाड़ियां कभी-कभी लाल बत्ती तोड़ देती हैं या सामने से आ रहे ट्रैफिक वाली लेन में चली जाती हैं। NHTSA यह पता लगाना चाहती है कि क्या सिस्टम ड्राइवर को किसी खतरे के बारे में पर्याप्त चेतावनी देता है और क्या ड्राइवर को खुद कंट्रोल लेने के लिए पर्याप्त समय मिल पाता है।

ये भी पढ़ें:विवादों में टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग कारें! 29 लाख गाड़ियों पर होगी जांच

टेस्ला और उसके CEO एलन मस्क लंबे समय से FSD को दुनिया का सबसे एडवांस ड्राइविंग सिस्टम बताते रहे हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही ये खबरें इस टेक्नोलॉजी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।