Hindi Newsऑटो न्यूज़Tesla Model Y to help customers recover Rs. 20 lakh in India, check all details
इस कार से 5 साल में होगी ₹20 लाख की बचत, पेट्रोल की तुलना में खर्चा 10 गुना कम

इस कार से 5 साल में होगी ₹20 लाख की बचत, पेट्रोल की तुलना में खर्चा 10 गुना कम

संक्षेप:

भारत में टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) की कीमत भले ज्यादा है, लेकिन 4 साल से 5 साल में 20 लाख की बंपर बचत करेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Nov 26, 2025 04:43 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत में भले ही टेस्ला कारों की कीमत सुनकर लोग पीछे हट जाते हों, लेकिन कंपनी का दावा है कि मॉडल Y भारतीय ग्राहकों को 4 साल से 5 साल में करीब 20 लाख वापस दिला देगी, यानी महंगी जरूर है, लेकिन लंबे वक्त में जेब को राहत भी इतनी ही बड़ी है। टेस्ला इंडिया के जनरल मैनेजर शरद अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल की तुलना में होम चार्जिंग 10 गुना सस्ती है और EV में मेंटेनेंस खर्च बेहद कम होता है। इसी वजह से मॉडल Y (Model Y) की हाई कीमत धीरे-धीरे रिकवर हो जाती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति की इस हैचबैक पर आधे लाख से ज्यादा की छूट, 30 km का है माइलेज

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

60 लाख से ऊपर क्यों टेस्ला मॉडल Y की कीमत?

भारत में 100% इंपोर्ट ड्यूटी लगती है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसी वजह से मॉडल Y की कीमत यहां 60 लाख से ज्यादा तक पहुंच जाती है, जो अमेरिकी कीमत से 70% ज्यादा है। भारत में ज्यादातर EVs की औसत कीमत लगभग 22 लाख है, इसलिए यह कार प्रीमियम सेगमेंट में आती है। फिर भी टेस्ला का मानना है कि लंबे समय में यह कार आपकी तीन बड़ी जगहों पर बचत करवाती है। इसमें पेट्रोल पर बचत, सर्विसिंग पर बचत और ज्यादा रीसेल वैल्यू है।

भारत में टेस्ला (Tesla) की बिक्री अभी क्यों धीमी है?

टेस्ला ने जुलाई में बुकिंग शुरू करने के बाद सिर्फ 140 यूनिट्स बेची हैं। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं।

1. इंपोर्ट ड्यूटी बहुत ज्यादा

भारत में EVs पर 100% तक टैक्स लगता है। टेस्ला उम्मीद कर रही थी कि भारत–अमेरिका ट्रेड डील में राहत मिलेगी, लेकिन अभी इसकी संभावना कम है।

2- यूरोप से सस्ती इंपोर्ट की उम्मीद भी टूटी

भारत-यूरोप FTA की बातचीत रुकी हुई है। इससे टेस्ला जर्मनी प्लांट से कम टैक्स में कार नहीं मंगा पा रही।

3- BYD की पकड़ पहले से मजबूत

केवल 2025 की पहली छमाही में BYD ने 1200+ सीलियन 7 SUVs बेचकर अपना दबदबा दिखाया है।

ये भी पढ़ें:सबके सामने आपस में टकराई टाटा सिएरा, भारत में पहली बार हुआ ऐसा क्रैश टेस्ट

शरद अग्रवाल का नया मिशन भारत में टेस्ला (Tesla) को फिर से रफ्तार देना है। टेस्ला ने भारत में अपनी रणनीति बदलते हुए लैंबॉर्गिनी इंडिया के पूर्व हेड शरद अग्रवाल को गुरुग्राम ऑफिस की कमान दी है। अब उनका बड़ा टारगेट शुरुआती चर्चा को असली बिक्री में बदलना है। हाई टैक्स और स्लो EV एडॉप्शन के बीच नई रणनीति बनाना है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।