600 km+ रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार ने नहीं पकड़ी रफ्तार, बीते साल सिर्फ 225 लोगों ने खरीदा; जानिए कीमत
टेस्ला (Tesla) ने भारत में साल 2025 में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, टेस्ला ने कैलेंडर ईयर 2025 में भारत में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y की कुल 225 यूनिट की बिक्री की।

इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) की भारत में मौजूदगी अभी शुरुआती दौर में है। कंपनी ने भारत में साल 2025 में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, टेस्ला ने कैलेंडर ईयर 2025 में भारत में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y की कुल 225 यूनिट की बिक्री की। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में 64 यूनिट, अक्टूबर में 40 यूनिट, नवंबर में 48 यूनिट और दिसंबर में सबसे ज्यादा 73 यूनिट की रिटेल बिक्री हुई। गौर करने वाली बात यह है कि टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम जुलाई 2025 में ही खोला था। यानी कंपनी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है।






क्या है कम बिक्री का कारण
फिलहाल टेस्ला भारत में Model Y को पूरी तरह इंपोर्ट (CBU) के तौर पर बेच रही है। यह SUV सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव (RWD) पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में काफी ज्यादा है जिसका मुख्य कारण पूरी तरह इंपोर्टेड गाड़ियों पर लगने वाला भारी टैक्स है। टेस्ला Model Y का स्टैंडर्ड RWD वैरिएंट 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है। जबकि Long Range RWD वैरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये रखी गई है। विदेशों की तुलना में ये कीमतें काफी ऊंची हैं जिससे इसकी बिक्री सीमित दायरे तक ही सिमटी हुई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
600 किमी से ज्यादा है रेंज
इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो टेस्ला ने भारत में धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी बढ़ानी शुरू कर दी है। कंपनी के गुरुग्राम, मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर्स हैं। इसके साथ ही इन शहरों में करीब 12 सुपरचार्जर और 10 डेस्टिनेशन चार्जर भी लगाए गए हैं। टेस्ला का दावा है कि Model Y का स्टैंडर्ड वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज देता है। जबकि Long Range वैरिएंट 622 किमी तक चल सकता है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ लेता है। जबकि Long Range वर्जन को इसमें 5.6 सेकंड लगते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




