Hindi Newsऑटो न्यूज़Tesla Model Y Long Range updated with a bigger battery pack, check all details
अब टेस्ला की इस कार में मिलेगी बड़ी बैटरी, सिंगल चार्ज में 622 km तक दौड़ेगी ये ईवी; अब पहले से 39 किमी. ज्यादा चलेगी

अब टेस्ला की इस कार में मिलेगी बड़ी बैटरी, सिंगल चार्ज में 622 km तक दौड़ेगी ये ईवी; अब पहले से 39 किमी. ज्यादा चलेगी

संक्षेप: इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने अपने मॉडल Y (Model Y) लॉन्ग रेंज (Long Range) वैरिएंट में बड़ी बैटरी ऑफर की है, जिसमें अब पहले से 39 किमी. ज्यादा रेंज मिलेगी। अब ये ईवी सिंगल चार्ज में 622 km तक दौड़ जाएगी।

Sun, 12 Oct 2025 05:14 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेस्ला (Tesla) ने चुपचाप अपने भारत-स्पेसिफिक मॉडल-Y में अपडेट किया है। अब लॉन्ग रेंज RWD (Long Range RWD) वैरिएंट में बड़ी बैटरी ऑफर की जा रही है, जिससे इसकी रेंज पहले से और भी बढ़ गई है। इसमें पहले 78.1kWh वाला बैटरी पैक मिलता है, जो 622 किमी. (WLTP) की रेंज ऑफर करती है। वहीं, अब इसमें 84.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 661 किमी. (WLTP) है, यानि टेस्ला (Tesla) ने लॉन्ग रेंज RWD वैरिएंट में 39 किमी. की रेंज बढ़ाई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:चल गया मारुति की नई-नवेली SUV का जादू, सितंबर में इसे 4261 लोगों ने खरीद डाला

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Seal

BYD Seal

₹ 41 - 53.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्टैंडर्ड RWD ट्रिम में कोई बदलाव नहीं

स्टैंडर्ड RWD (Standard RWD) ट्रिम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी 64 kWh बैटरी के साथ आती है और इसकी रेंज 500 किमी. ही है। हालांकि, इसके मोटर और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टेस्ला (Tesla) ने सिर्फ बैटरी साइज बढ़ाई है। दोनों वैरिएंट में इलेक्ट्रिक मोटर की स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। परफॉर्मेंस, स्पीड और चार्जिंग टाइम पुराने जैसे ही बने हुए हैं।

किसके लिए है यह खास?

टेस्ला (Tesla) मॉडल Y लॉन्ग रेंज अब और लंबी दूरी तय कर सकती है। यह अपडेट उन लोगों के लिए खास है, जो अक्सर लॉन्ग रोड ट्रिप्स पर निकलते हैं और बैटरी रेंज को लेकर चिंता नहीं करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ली टेस्ला की ये नई कार, फीचर ऐसे कि आप भी बोलेंगे-वाह!

भारत में अपना पांव जमा रही टेस्ला

टेस्ला (Tesla) की यह रणनीति भारतीय EV मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर रेंज ऑफर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, तो अगर आप ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो आप इस इलेक्ट्रिक कार को घर लाने की सोच सकते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।