22 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी Tesla की नई कार, 5 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड, रेंज 681 km
टेस्ला की Model Y L की भारत में एंट्री होने वाली है। यह कार 22 अप्रैल को लॉन्च होगी। इसकी खास बात है कि यह 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 5 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी रेंज सिंगल चार्ज पर 681 किलोमीटर तक की है।

टेस्ला कल यानी 22 अप्रैल को भारत में अपनी दूसरी कार को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में Model Y को लॉन्च किया था और अब टेस्ला की Model Y L की भारत में एंट्री होने वाली है। मॉडल Y L को कंपनी केवल ड्यूल-मोटर AWD कॉन्फिगरेशन में मैन्युफैक्चर करती है। इसकी खास बात है कि यह 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 5 सेकेंड में पकड़ लेती है। वहीं, इसकी WLTP रेंज सिंगल चार्ज पर 681 किलोमीटर तक की है। आइए डीटेल में जानते हैं टेस्ला मॉडल Y L की खूबियों के बारे में।






मॉडल Y से 150 मिमी अधिक वीलबेस
मॉडल Y L, मॉडल Y का लॉन्ग-वीलबेस वर्जन है। 4,976 मिमी लंबाई, 1,920 मिमी चौड़ाई और 1,668 मिमी ऊंचाई के साथ यह मॉडल Y से 186 मिमी लंबा और 44 मिमी ऊंचा है। जबकि, इसकी चौड़ाई लगभग मॉडल Y जैसी है। इसका वीलबेस 3,040 मिमी है, जो मॉडल Y से 150 मिमी अधिक है। इसका लोडेड ग्राउंड क्लीयरेंस 16 मिमी घटकर मात्र 122 मिमी रह जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कंफर्टेबल 2+2+2 सीटिंग लेआउट
मॉडल Y 5 और 7 सीटर वर्जन में उपलब्ध है, लेकिन मॉडल Y L में कंपनी अधिक कंफर्टेबल 2+2+2 सीटिंग लेआउट ऑफर करने वाली है, ताकि इसमें 6 लोग आराम बैठ सकें। सेकेंड को की दोनों सीट्स में अंदर की तरफ रिट्रैक्टेबल आर्मरेस्ट हैं और इनमें पावर टू-वे फोल्डिंग और हीटिंग की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, सेकेंड रो की सीट्स में वेंटिलेशन फीचर नहीं दिया गया है। थर्ड रो में, टेस्ला 50:50 स्प्लिट सीट का ऑफर कर रही है। यहां यूएसबी टाइप-C पोर्ट, कपहोल्डर और C-पिलर पर लगे एसी वेंट जैसे फीचर दिए गए हैं।
2,539 लीटर का कार्गो स्पेस
टेस्ला मॉडल Y L में सेकेंड और थर्ड रो की सीट्स को मोड़ने पर 2,539 लीटर का कार्गो स्पेस मिलता है, जबकि टेस्ला मॉडल Y में केवल 2,138 लीटर का कार्गो स्पेस है। कार्गो एरिया में दिए गए बटन्स के जरिए सेकेंड और थर्ड रो की सीट्स को फोल्ड किया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक की कैपेसिटी दोनों मॉडल्स में 116 लीटर है।
सिंगल चार्ज पर 681 किलोमीटर तक की रेंज
टेस्ला मॉडल Y L को केवल ड्यूल-मोटर ऑल-वील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में बनाती है, जिसमें यह 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ पांच सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 201 kmph है और वर्ल्ड लाइट टाइम टेस्ट (WLTP) के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह 681 किलोमीटर तक चल सकती है। मॉडल Y L में वीइकल-टू-लोड बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग फंक्शन दिया गया है, जिसका यूज आप इक्विपमेंट्स और ई-बाइक्स को चार्ज करने के लिए कर सकते हैं। इसमें आपको 19 इंच के Machina 2.0 अलॉय वील्स देखने को मिलेंगे। इसकी कीमत 73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।
(Photo: cnevpost)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


