एलन मस्क की कंपनी की 'निकल गई हवा'! एक साल में 500 कार भी नहीं बेच पाई; BMW, मर्सिडीज से भी पीछे
टेस्ला ने 15 जुलाई, 2025 को भारत में एंट्री की थी। वहीं, सितंबर से 'मॉडल Y' की डिलीवरी शुरू की। तब से लेकर जून 2026 तक कंपनी ने 450 कारें बेचीं, यानी हर महीने औसतन 50 से भी कम गाड़ियां बिकीं। चौंकाने वाली बात ये है कि जर्मन लग्जरी कार कंपनियों के मुकाबले ये आंकड़े काफी कम हैं।

एलन मस्क की टेस्ला जब तक भारतीय बाजार में नहीं आई थी, तब तक इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, टेस्ला अब बाजार में 1 साल का सफर तय कर चुकी है। इस 1 साल के दौरान इसकी सेल्स का आंकड़ों में सिर्फ निराशा ही नजर आ रही है। दरअसल, टेस्ला भारतीय बाजार में इस 1 साल के दौरान 500 से भी कम इलेक्ट्रिक कार बेच पाई। इससे पता चलता है कि ब्रांड की ग्लोबल पॉपुलैरिटी के बावजूद भारत के प्रीमियम कार मार्केट में जगह बनाना कितना मुश्किल है।
टेस्ला ने 15 जुलाई, 2025 को भारत में एंट्री की थी। वहीं, सितंबर से 'मॉडल Y' की डिलीवरी शुरू की। तब से लेकर जून 2026 तक कंपनी ने 450 कारें बेचीं, यानी हर महीने औसतन 50 से भी कम गाड़ियां बिकीं। चौंकाने वाली बात ये है कि जर्मन लग्जरी कार कंपनियों के मुकाबले ये आंकड़े काफी कम हैं। मनीकंट्रोल द्वारा देखे गए इंडस्ट्री सेल्स डेटा के अनुसार, सितंबर से जून 2026 में BMW ने 3,433 और मर्सिडीज-बेंज ने 1116 कारें बेचीं। कई महीनों में तो अकेले BMW ने टेस्ला की भारत में पहले साल की कुल बिक्री से ज्यादा गाड़ियां बेच दीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tesla Model Y
₹ 59.89 - 61.99 लाख
Tesla Model 3
₹ 40 लाख से शुरू
Tesla Model S
₹ 70 लाख - 1 करोड़
Mercedes-Benz EQS
₹ 1.3 - 1.63 करोड़
Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख
Mercedes-Benz EQE
₹ 1.41 करोड़
हालांकि, टेस्ला की अपनी ग्लोबल कॉम्पटीटर BYD ने काफी ज्यादा बिक्री की, लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि चीनी EV कंपनी कई तरह की कीमतों वाले मॉडल बेचती है। इससे पता चलता है कि भारतीय खरीदारों ने कम कीमत वाली प्रीमियम EV को ज्यादा पसंद किया है। भारत में टेस्ला को काफी उम्मीद थी, लेकिन अब तक शुरुआत धीमी रही है। यह उस मार्केट में काम करने की रियलटी को दिखाता है जहां कीमत, प्रोडक्ट रेंज और डिस्ट्रीब्यूशन ग्राहकों के अहम कारण होते हैं।
भारत में लॉन्च के समय टेस्ला ने बेस 'मॉडल Y' की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए रखी थी। मई 2026 तक कंपनी ने कीमत घटाकर 50.89 लाख रुपए कर दी। कीमत कम होने के बाद भी यह कार पूरी तरह से इम्पोर्टेड मॉडल है। इसे कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, महिंद्रा की BE 6 और XEV 9E जैसे मॉडल आने के बाद ग्राहकों की पसंद टेस्ला से इन पर शिफ्ट हुई है, क्योंकि उन्हें कम कीमत में ज्यादा फ्यूचरिस्टिक कार मिल रही हैं।
मोबिलिटी ग्लोबल के एसोसिएट डायरेक्टर गौरव वंगाल ने कहा, "भारत में टेस्ला की समस्या जागरूकता या पहुंच की नहीं है। एक मॉडल, एक बॉडी स्टाइल, CBU के तौर पर इम्पोर्ट और उस पर लगने वाला टैक्स का गणित समझने की बात है। यह ऐसे सेगमेंट में मुकाबला कर रही है जहां BMW और मर्सिडीज के पास कई तरह के मॉडल हैं। वे दो दशकों से बना सर्विस नेटवर्क है। कोई ब्रांड लोगों की एस्पिरेशन तो बेच सकता है, लेकिन उसे ऐसी कार भी बेचनी होगी जो ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से हो और जिसकी कीमत सही हो।"
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


