सेल बढ़ाने टेस्ला ला रही नई सस्ती और छोटी इलेक्ट्रिक कार, कंपनी को 3 साल से हो रहा नुकसान

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वो इस नई अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार की कीमत अपनी एंट्री-लेवल मॉडल 3 सेडान की तुलना में काफी कम रखेगी। मॉडल 3 की शुरुआती कीमत चीन में 34,000 डॉलर (लगभग 31.50 लाख रुपए) और अमेरिका में 37,000 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) है।

सेल बढ़ाने टेस्ला ला रही नई सस्ती और छोटी इलेक्ट्रिक कार, कंपनी को 3 साल से हो रहा नुकसान

अमेरिका का ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला अपनी लग्जरी और शानदार इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। ये सेगमेंट की सबसे पुरानी कंपनियों में से भी एक है। सालों से टेस्ला ने सेगमेंट में राज भी किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से इसके दबदबे में कमी आई है। इसका बड़ा कारणा चीनी कंपनियों का अफॉर्डेबल मॉडल के साथ सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ना रहा है। खासकर BYD ने टेस्ला को लगातार पीछे छोड़ा है। यही वजह है कि अब टेस्ला भी अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार की तरफ रूख कर रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से से जुड़े लोगों ने बताया कि टेस्ला एक बिल्कुल नई, छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक SUV बना रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मॉडल 3 या Y से अलग होगा मॉडल
रिपोर्ट में बताया गया कि लोगों ने बताया कि कार बनाने वाली इस कंपनी ने हाल के हफ्तों में सप्लायर्स से संपर्क करके इस कॉम्पैक्ट SUV की योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। यह एक बिल्कुल नई कार होगी। इसे कंपनी के मौजूदा मॉडल 3 या Y से अलग रखा जाएगा। इन बातचीत में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और अलग-अलग कम्पोनेंट के स्पेसिफिकेशन्स शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह कॉम्पैक्ट SUV चीन में बनाई जाएगी। वहीं, एक व्यक्ति ने बताया कि टेस्ला का लक्ष्य इसका प्रोडक्शन यूएस और यूरोप में भी बढ़ाना है। इस कार की लंबाई 4.28 मीटर (लगभग 14 फीट) होगी। ये टेस्ला की मॉडल Y से छोटी होगी, जिसकी लंबाई लगभग 15.7 फीट है।

मॉडल 3 से भी सस्ती होगी ई-कार
कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वो इस नई अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार की कीमत अपनी एंट्री-लेवल मॉडल 3 सेडान की तुलना में काफी कम रखेगी। मॉडल 3 की शुरुआती कीमत चीन में 34,000 डॉलर (लगभग 31.50 लाख रुपए) और अमेरिका में 37,000 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) है। वहीं, इसकी रेंज मॉडल Y की 327 मील (करीब 526KM) की तुलना में कम होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक SUV का वजन भी कम होगा।

लगातार 3 साल से हो रहा नुकसान
इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट के मुताबिक, टेस्ला जैसे-जैसे ड्राइवर-लेस फ्यूचर की तरफ बढ़ रही है उसे ट्रेडिशनल EVs की बिक्री में नुकसान हो रहा है। ये कंपनी के लिए गिरावट का लगातार तीसरा साल है। जबकि टेस्ला के रेवेन्यू का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन्हीं EVs से आता है। अब तक, टेस्ला बहुत कम संख्या में रोबोटैक्सी सिर्फ ऑस्टिन, टेक्सास में चला रही है, जिनमें से कई में पैसेंजर सीट पर इंसानी सुरक्षा मॉनिटर्स भी मौजूद रहते हैं। टेस्ला ने अपने इस नए व्हीकल के प्रोडक्ट को लेकर अभी को जवाब नहीं दिया है, लेकिन लोगों ने बताया कि अभी ये डेवलपमेंट की शुरुआती स्टेज है।

कंपनी कई प्रोजेक्ट रद्द भी कर चुकी

>> टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने साल 2024 में एक बहुत कम लागत वाले EV प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था। तब कंपनी का ध्यान रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर फोकस्ड था। ऐसे में अब कंपनी का अफॉर्डेबल मॉडल को डेवलप करने वाले प्लान ने सभी को चौंका दिया है। साथ ही, कंपनी के इस फैसले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या एक छोटी SUV बनाने की यह कोशिश, बड़े बाजारों के लिए इंसानों द्वारा चलाई जाने वाली EVs की तरफ वापस लौटने की रणनीति में बदलाव का संकेत है।

>> टेस्ला का इतिहास रहा है कि वो जिन प्रोडक्ट पर काम करती है और उनके डेवलपमेंट में ज्यादा देर हो जाती है, तब वो उन्हें रद्द कर देती है। उदाहरण के लिए, कंपनी ने 2017 में एक रोडस्टर सुपरकार और एक सेमी फ्रेट ट्रक के कॉन्सेप्ट व्हीकल दिखाए थे, लेकिन उसने अभी तक न तो वह स्पोर्ट्स कार बनाई है और न ही सेमी का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू किया है।

>> 2020 की शुरुआत में मस्क ने कहा था कि टेस्ला का लक्ष्य इस दशक के आखिर तक हर साल 2 करोड़ गाड़ियां बेचना है, जो कि अभी दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी, टोयोटा की बिक्री से लगभग दोगुना है। मस्क ने एक प्रोजेक्ट का जोर-शोर से प्रचार किया था, जिसके तहत 25,000 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपए) की एक इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) बनाई जानी थी। टेस्ला के चाहने वाले और निवेशक उसे 'मॉडल 2' बता रहे थे। हालांकि, 2024 में रॉयटर्स ने खबर दी कि टेस्ला ने 'मॉडल 2' बनाने की योजना रद्द कर दी है।

मॉडल S और X का प्रोडक्शन भी बंद
टेस्ला ने ऑफिशियली अपने फ्लैगशिप मॉडल S और मॉडल X का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही वो सफर का भी खत्म हो गया है जिसने इस ब्रांड की शुरुआती सफलता के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कंपनी के CEO एलन मस्क ने इस बात की पुष्टि की है कि अब इन दोनों मॉडल्स के लिए कस्टम ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है। अब ग्लोबल इन्वेंट्री में 600 से भी कम यूनिट्स बची हैं। ग्राहक अब सिर्फ उन पहले से कॉन्फिगर किए गए व्हीकल को ही खरीद सकते हैं जो अभी स्टॉक में मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर व्हीकल यूएस में उपलब्ध हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।