इन 2 मॉडलों की विदाई करेगी टेस्ला, कंपनी ने इस वजह से किया बंद करने का फैसला
टेस्ला (Tesla) मॉडल S (Model S) और मॉडल X (Model X) बंद करने जा रही है। इस फैसले की सबसे बड़ी वजह कम बिक्री और ज्यादा लागत है। इन्हीं मॉडलों ने कंपनी को ग्लोबल EV ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

दुनिया की जानी-मानी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) एक बड़े बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी दो आइकॉनिक इलेक्ट्रिक कारों मॉडल S (Model S) और मॉडल X (Model X) को धीरे-धीरे बंद करने जा रही है। यह फैसला टेस्ला (Tesla) के लिए एक युग के अंत जैसा माना जा रहा है, क्योंकि इन्हीं मॉडलों ने कंपनी को ग्लोबल EV ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस फैसले की सबसे बड़ी वजह कम बिक्री और ज्यादा लागत है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कब बंद होंगी मॉडल S और मॉडल X?
टेस्ला (Tesla) आने वाले कुछ महीनों में मॉडल S (Model S) सेडान और मॉडल X (Model X) SUV का प्रोडक्शन चरणबद्ध तरीके से कम करेगी। कई देशों में इन कारों के कुछ वैरिएंट्स की बुकिंग पहले ही सीमित कर दी गई है। कंपनी मौजूदा ऑर्डर्स को पूरा करते हुए धीरे-धीरे इन मॉडलों को लाइन-अप से हटाना चाहती है, ताकि ब्रांड इमेज पर असर न पड़े।
टेस्ला ने यह फैसला क्यों लिया?
इस फैसले की सबसे बड़ी वजह कम बिक्री और ज्यादा लागत है। मॉडल S (Model S) और मॉडल एक्स (Model X) की बिक्री टेस्ला (Tesla) की अन्य कारों मॉडल 3 (Model 3) और मॉडल Y के मुकाबले काफी कम है। आज टेस्ला (Tesla) की ग्लोबल सेल्स का बड़ा हिस्सा मॉडल 3 और मॉडल Y से आता है। EV मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कीमतों पर दबाव के चलते टेस्ला (Tesla) अब उन मॉडलों पर फोकस कर रही है, जो बड़े पैमाने पर बिक सकें और कम लागत में तैयार हों।
बेहतर मुनाफा दें
CEO एलन मस्क पहले भी कह चुके हैं कि कंपनी का भविष्य मास-मार्केट EVs और नई जेनरेशन प्लेटफॉर्म्स में है, ऐसे में महंगे और सीमित बिक्री वाले मॉडल्स को जारी रखना मुश्किल हो गया है।
टेस्ला मॉडल S और मॉडल एक्स की खासियत
टेस्ला मॉडल S (Tesla Model S) 650 किमी. तक की रेंज (क्लेम्ड) ऑफर करती है। इसमें ड्यूल मोटर AWD दिया गया है। ये परफॉर्मेंस वैरिएंट में 0-100 किमी./घंटा की रफ्तार 3 सेकेंड से भी कम में पकड़ लेती है।
टेस्ला मॉडल X करीब 580 किमी. की रेंज ऑफर करती है। ये 7-सीटर लग्जरी SUV AWD सिस्टम के साथ आती है। इसमें फेमस फाल्कन-विंग डोर्स मिलते हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। (C)

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




