तेज बारिश में 2 घंटे बिना ड्राइवर के दौड़ी टेस्ला कार! बगल वाली सीट पर मजे से फोन चलाती रही महिला

Feb 20, 2026 12:30 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो आपकी नजरों के सामने आ जाते हैं जो दुनियाभर में हो रहे इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े होते हैं। इन वीडियो में ड्राइवलेस कार भी शामिल हैं। वैसे, तो बिना ड्राइवर के कारों को कई बार दौड़ते देखा गया है, लेकिन अब जो नया वीडियो सामने आया है वो आपके भरोसे को मजबूत करेगा।

तेज बारिश में 2 घंटे बिना ड्राइवर के दौड़ी टेस्ला कार! बगल वाली सीट पर मजे से फोन चलाती रही महिला

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो आपकी नजरों के सामने आ जाते हैं जो दुनियाभर में हो रहे इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े होते हैं। इन वीडियो में ड्राइवलेस कार भी शामिल हैं। वैसे, तो बिना ड्राइवर के कारों को कई बार दौड़ते देखा गया है, लेकिन अब जो नया वीडियो सामने आया है वो इस टेक्नोलॉजी को लेकर लोगों के भरोसे को मजबूत कर सकता है। दरअसल, X (पहले ट्विटर) पर एक टेस्ला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैमिली सफर कर रही है। खास बात ये है कि ड्राइविंग सीट पर बैठने वाला व्यक्ति मजे से बैठकर वीडियो बना रहा है, जबकि कार घनघोर बारिश के दौरान सड़क पर तेजी से खुद ही दौड़ रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

इस वीडियो को X पर रॉबर्ट स्कोबल नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारे रोबोट ने मुझे और मेरे परिवार को USA की सबसे खतरनाक सड़कों पर तेज बारिश के दौरान दो घंटे तक चलाया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर स्टीयरिंग व्हील को नहीं पकड़ा। जिस तरह से इसने गड्ढों, सड़क पार कर रही दो ब्राउन स्ट्रीम क्रॉसिंग को संभाला, वो सबसे ज्यादा इम्प्रेस करता है। इस दौरान सामने की तरफ से कई गाड़ियां तेजी से निकली। आप में से कोई भी इससे बेहतर नहीं कर सकता। यह एकदम सही था। जिससे उन्हें भरोसा पैदा हो गया।

उन्होंने इस वीडियो में आगे लिखा कि एक बार जब आप किसी कंपनी पर अपनी जिंदगी का भरोसा कर लेते हैं, तो आप वो कंपनी जो भी ऑफर करती है, उसे खरीद लेते हैं। लोगों को अंदाजा नहीं है कि @tesla का AI कितना शानदार है। इस भरोसे से बहुत सारे रोबोट बिक जाएंगे। इससे मुझे सभी AI पर भरोसा हो जाता है। बता दें कि ये वीडियो क्लिप करीब 1.38 मिनट की है। इस दौरान एक बार भी ड्राइवर ने स्टीयरिंग को नहीं पकड़ा।

कार के अंदर ड्राइव के साथ बगल वाली सीट पर एक महिला बैठकर आराम से फोन चला रही है। साथ ही, बैक सीट पर एक लड़का नजर आ रहा है। कार में कुल कितने पैंसजर सवार थे इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। साथ ही, टेस्ला कार का ये कौन सा मॉडल है, वीडियो में इसका जिक्र नहीं है। बता दें कि इस वीडियो को 18 फरवरी को पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे एलन मस्क ने भी रीट्विट किया है।

सेल्फ ड्राइविंग फीचर कई बार हो चुका फेल
टेस्ला इलेक्ट्रिक कार ने जब सेल्फ ड्राइविंग फीचर की शुरुआती की तब ऐसे कई मामले सामने आए जब कार का एक्सीडेंट हो गया। एक मामले में तो सेल्फ ड्राइविंग मोड फेल होने की वजह से कार ट्रेन में ही घुसने वाली थी। उस वक्त ये माना गया था कि टेस्ला मॉडल 3 खराब मौसम की स्थिति में फुल सेल्फ ड्राइविंग मोड में अपने आप चल रहा थी। जिसे बाद में ड्राइवर ने संभाला और उसे ट्रेन से टकराने से बचाने में कामयाब रहा, लेकिन कार एक खंभे से टकरा गई। वीडियो फ़ुटेज में टेस्ला घने कोहरे के बीच चलते हुए दिखा रही है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफई कम हो गई। जैसे ही गाड़ी ट्रेन क्रॉसिंग के करीब पहुंचती है, अलर्ट लाइटें ऑन हो जाती है। ट्रेन के करीब आने पर भी उसकी स्पीड धीमी होने का कोई संकेत नहीं मिली है। ऐसे में ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। गनीमत ये रही के रेल का फाटक बंद हो गया, जिससे बड़ी घटना रुक गई थी।

चीन में कार टेक्नोलॉजी को लेकर सख्त नियम
चीन के सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट (SPC) ने एक अहम मामले में फैसला सुनाया है कि गाड़ी चलाते समय सभी नतीजों के लिए ह्यूमन ड्राइवर ही जिम्मेदार होगा। यह फैसला उन कारों पर लागू होता है जिनमें L1 या L2 ADAS सिस्टम लगे होते हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ह्यूमन ड्राइवर ही प्राइमरी ऑपरेटर है। कानून के तहत ADAS सिस्टम को रिप्लेसमेंट नहीं माना जा सकता। चीन के टॉप कोर्ट का यह फैसला उन कई मामलों का जवाब है जहां यूजर्स ADAS सिस्टम का गलत इस्तेमाल करते पाए गए थे। ऐसे ही एक सनसनीखेज मामले में झेजियांग प्रांत में एक नशे में धुत ड्राइवर ने कार के ADAS सिस्टम को पूरा कंट्रोल दे दिया था। उसने एक आफ्टरमार्केट चीटिंग डिवाइस का इस्तेमाल किया था जिसने ADAS सिस्टम को यह यकीन दिला दिया कि ड्राइवर का हाथ स्टीयरिंग व्हील पर है। आखिरकार कार सड़क के बीच में रुक गई, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। ड्राइवर पैसेंजर सीट पर सोता हुआ पाया गया।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।