बड़े परिवारों की मौज! भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही टेस्ला Model Y का 6-सीटर वैरिएंट, जानिए डिटेल्स
टेस्ला अगले हफ्ते भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी का एक नया और बड़ा अवतार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नई कार का नाम Model Y L है। यह एक 6-सीटर यानी छह सीटों वाली कार होगी।

दुनिया की सबसे मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। एलन मस्क की यह कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी का एक नया और बड़ा अवतार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नई कार का नाम Model Y L है। यह एक 6-सीटर यानी छह सीटों वाली लंबी व्हीलबेस से लैस एसयूवी है। बता दें कि भारत में पिछले साल टेस्ला की एंट्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंपोर्टेड कारों पर भारी-भरकम टैक्स
टेस्ला का यह नया मॉडल चीन की शंघाई गीगाफैक्ट्री से बनकर भारत आएगा। फिलहाल पूरी दुनिया में सिर्फ इसी फैक्ट्री में 'मॉडल Y L' का प्रोडक्शन हो रहा है। भारत में अभी जो टेस्ला की कारें बिक रही हैं वे भी वहीं से इंपोर्ट की जाती हैं। टेस्ला के लिए भारत में अपनी जगह बनाना थोड़ा टफ रहा है। दरअसल, यहां इंपोर्टेड कारों पर 70 से लेकर 110 पर्सेंट तक भारी-भरकम टैक्स लगता है।
कुछ ऐसी रही है बिक्री
आंकड़ों की बात करें तो भारत में टेस्ला का सफर अब तक थोड़ा सुस्त रहा है। सरकारी डेटा के मुताबिक, साल 2025 में टेस्ला केवल 227 कारें ही रजिस्टर कर पाई थी। मांग कम होने की वजह से कंपनी को स्टॉक निकालने के लिए करीब 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी देना पड़ा था। शुरुआत में एलन मस्क की कंपनी ने हर साल 2,500 कारें बेचने का लक्ष्य रखा था। अब कंपनी को उम्मीद है कि 6 सीटों वाला यह बड़ा मॉडल भारतीय परिवारों को पसंद आएगा।
चीन में इतनी है कीमत
ग्लोबल मार्केट में भी टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। साल 2025 में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी का खिताब चीन की 'BYD' ने टेस्ला से छीन लिया। ऐसे में कंपनी अब छोटे-छोटे बदलावों और नए फीचर्स के साथ अपनी बिक्री बढ़ाने की जुगत में है। मनीकंट्रोल सहित की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में 'मॉडल Y L' की कीमत करीब 40 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, भारत में टैक्स लगने के बाद इसकी कीमत काफी बढ़ जाएगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


