सड़कों पर दिखी Tata की सबसे प्रीमियम SUV: छुपकर चल रही थी टेस्टिंग, जानिए क्या है खासियत
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV 'अविन्या' (Avinya) की रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। हाल ही में इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार को देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV 'अविन्या' (Avinya) की रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। हाल ही में इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल को पहली बार देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, टेस्ट कार पूरी तरह से कवर था। इसे देखकर साफ है कि कंपनी इसके डेवलपमेंट पर तेजी से काम कर रही है। यह कार टाटा मोटर्स के मौजूदा इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप से ऊपर पोजिशन की जाएगी। कंपनी इसे साल 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।
मिलेगा यूनीक एक्सपीरियंस
यह नया अविन्या रेंज टाटा मोटर्स का एक प्रीमियम ईवी सब-बैंड होगा। इसके जरिए कंपनी नई टेक्नोलॉजी, अनोखा डिजाइन और ग्राहकों को बिल्कुल अलग तरह का लग्जरी एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है। इसके साइज और बनावट से पता चलता है कि यह टाटा की मौजूदा एसयूवी से काफी अलग होगी। इसमें लंबा व्हीलबेस, छोटा फ्रंट ओवरहैंग और पीछे की तरफ झुकी हुई रूफलाइन दी गई है, जो इसे एक बेहद प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Avinya X
₹ 45 लाख से शुरू
BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख
Volvo EX30
₹ 41 लाख
BYD Sealion 7
₹ 49.4 - 54.9 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
कुछ ऐसी दिखेगी ईवी
गाड़ी के फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक कारों की तरह पूरी तरह से बंद ग्रिल दी गई है। बम्पर के किनारों पर वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बेहद पतली एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) को कवर के नीचे छिपाया गया है। साइड प्रोफाइल को देखें तो इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, सामान्य रूप से लगे ओआरवीएम (ORVMs) और बड़े एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, पीछे की तरफ रैपअराउंड टेल लैंप्स और रूफ स्पॉइलर दिए गए हैं।
इंटीरियर भी होगा शानदार
इस टेस्ट कार के इंटीरियर की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं। उम्मीद है कि प्रोडक्शन मॉडल के अंदर एक मिनिमलिस्ट केबिन और लाउंज जैसा सिटिंग लेआउट मिलेगा। इसमें सस्टेनेबल मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया जाएगा और यात्रियों के आराम पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। पहले चर्चा थी कि यह कार जेएलआर के ईएमए (EMA) प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसका प्रोडक्शन तमिलनाडु के पनापक्कम स्थित नए प्लांट में होगा।
(फोटो क्रेडिट- @torq_uenation)
मिलेंगे काफी मॉडर्न फीचर्स
पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी ने अभी इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि पहली अविन्या एसयूवी में 70kWh से 80kWh क्षमता वाला बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार काफी दमदार ड्राइविंग रेंज देगी और इसमें हाई-स्पीड डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा, कार में एडवांस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल आर्किटेक्चर जैसे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


