धूम मचाने आ रही टाटा की ये चार नई इलेक्ट्रिक कार, लिस्ट में सिएरा ईवी भी

Feb 07, 2026 03:13 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा मोटर्स अपने ईवी सेगमेंट को तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। यही कारण है कि कंपनी इस साल चार नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाला है। इनमें मौजूदा मॉडल्स का फेसलिफिट वर्जन भी शामिल है। 

धूम मचाने आ रही टाटा की ये चार नई इलेक्ट्रिक कार, लिस्ट में सिएरा ईवी भी

टाटा मोटर्स अपने ईवी सेगमेंट को तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। यही कारण है कि कंपनी इस साल चार नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाला है। इनमें मौजूदा मॉडल्स का फेसलिफिट वर्जन भी शामिल है। कंपनी हुंडई और महिंद्रा को कड़ी टक्कर देते हुए ईवी सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाह रही है। तो आइए जानते हैं टाटा मोटर्स की अपकमिंग ईवी कारों और इनकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Tata Punch.EV Facelift

इस सूची में पहली कार पंच.ईवी है। टाटा की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वीइकल में से एक यह कार है। इसे टाटा की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी भी कहा जाता है। पंच के ICE वर्जन को हाल ही में अपडेट किया गया है और इसके EV वर्जन को 20 फरवरी 2026 को अपडेट किया जाएगा। अपडेटेड पंच ईवी में नया फ्रंट ग्रिल होगा। कनेक्टिंग एलईडी डीआरएल और स्प्लिट हेडलाइट्स का सेटअप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है।

प्रतीकात्मक फोटो

बंपर में मामूली बदलाव हो सकते हैं और अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। रियर में आपको मौजूदा पंच फेसलिफ्ट से इंस्पायर्ड टेल लैंप्स, कनेक्टिंग एलईडी बार, इंटीग्रेटेड स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना देखने को मिल सकते हैं। यह 45 kWh की बैटरी के साथ आ सकती है। इसमें आपको 120BHP की पावर और 190Nm का पीक टॉर्क देखने को मिलेगा।

Tiago. EV Facelift

यह इस साल के मिड मे मार्केट में एंट्री कर सकती है। यह इलेट्रिक हैचबैक काफी समय से सेल हो रही है और अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग टियागो ईवी फेसलिफ्ट में नए बंपर, रिफ्रेश्ड टेल लैंप और अलॉय व्हील्स के साथ एक नया फ्रंट एंड देखने को मिलेगा। इलेक्ट्रिक हैचबैक के केबिन में भी कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें नया कलर थीम, बड़ा फ्लोटिंग-टाइप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टाटा लोगो से इल्यूमिनेटेड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल एमआईडी शामिल हो सकता है। टियागो ईवी के एमआर वेरिएंट में वही 19.2kWh की बैटरी और एलआर वेरिएंट में 24kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Tata Sierra.EV

टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल फेस्टिव सीजन में मार्केट में एंट्री कर सकता है। सिएरा ईवी का डिजाइन ICE वर्जन जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, सिएरा ब्रैंडिंग और कई EV-स्पेसिफिक बदलाव जैसे नए एयरोडायनामिक अलॉय वील्स और EV-स्पेसिफिक कलर देखने को मिल सकते हैं। फीचर्स और इंटीरियर की बात करें तो, केबिन में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स शामिल हो सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

इसमें ICE वर्जन की तरह ही पैनोरमिक सनरूफ के साथ और फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। पावर और टॉर्क की बात करें तो, इसमें वही बैटरी पैक इस्तेमाल होंगे, जो हैरियर ईवी में ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 65kWh और 75kWh की बैटरी पैक वाले वेरिएंट होंगे। बड़े बैटरी पैक वाले वर्जन के हायर वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन मिलेगा, जबकि छोटे बैटरी पैक वाला वेरिएंट रियर वील ड्राइव (RWD) में उपलब्ध होगा।

Avinya

इस लिस्ट में आखिरी कार अविन्या है, जो इस साल के आखिर में भारत में लॉन्च हो सकती है। अविन्या कॉन्सेप्ट को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वीइकल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह टाटा डीलरशिप से सेल नहीं होगी। इसका एक इंडिपेंडेंट सेल्स नेटवर्क होगा। टाटा वित्त वर्ष 2026 के अंत तक अविन्या का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करेगा।

(Main Image: cardekho)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।