टाटा का मेगा प्लान! 20% मार्केट पर कब्जे की तैयारी, लॉन्च करेगी 26 नई कारें; जानिए डिटेल्स
टाटा मोटर्स भारतीय कार मार्केट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है। अब कंपनी ने FY2031 तक अपनी सालाना बिक्री को करीब दोगुना करके 12 लाख यूनिट्स तक पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स भारतीय कार मार्केट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में शानदार ग्रोथ दिखाई है। बता दें कि FY2020 में टाटा ने 1.33 लाख कारें बेची थीं। वहीं, FY2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 6.40 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। अब कंपनी ने FY2031 तक अपनी सालाना बिक्री को करीब दोगुना करके 12 लाख यूनिट्स तक पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
मार्केट शेयर 20% करने का लक्ष्य
टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी की 81वीं सालाना बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य पैसेंजर व्हीकल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा 14.2 से बढ़ाकर 20 पर्सेंट करना है। इसके लिए कंपनी अगले कुछ सालों में 6 नई कारें और 20 से ज्यादा फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में उतारेगी। इसके अलावा, कंपनी कई नए सेगमेंट में भी एंट्री करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
Tata Curvv
₹ 9.7 - 19.1 लाख
Tata Xpres
₹ 5.59 - 6.49 लाख
जल्द आएंगी 6 नई कारें
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्रा ने बैठक में बताया कि नए मॉडल्स के आने से टाटा मोटर्स की पहुंच 80 पर्सेंट से ज्यादा कार मार्केट तक हो जाएगी। कंपनी का लक्ष्य हर कार सेगमेंट में कम से कम 25 पर्सेंट हिस्सेदारी हासिल करने का है। जिन 6 नई कारों को लाने की तैयारी है, उनमें से तीन कारें बिल्कुल नए सेगमेंट में होंगी, जहां टाटा अभी मौजूद नहीं है। इनमें दो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (EV) कारें होंगी और एक पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल होगा।
इन कारों पर होगा ज्यादा जोर
टाटा मोटर्स की इस नई रणनीति में सबसे बड़ा फोकस सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर रहने वाला है। कंपनी का अनुमान है कि FY2031 तक भारतीय कार मार्केट में बिकने वाली कुल कारों में सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 45 पर्सेंट से ज्यादा हो जाएगी। टाटा को उम्मीद है कि FY2026 से FY2031 के बीच उसकी कुल ग्रोथ में 47 पर्सेंट हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक कारों की, 35 पर्सेंट सीएनजी कारों की और सिर्फ 18 पर्सेंट हिस्सेदारी पेट्रोल-डीजल कारों की होगी।
बढ़ाएगी ईवी पोर्टफोलियो
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मार्केट में अपनी बादशाहत बनाए रखने के लिए टाटा मोटर्स अपने ईवी पोर्टफोलियो को और बड़ा करेगी। अभी कंपनी के पास बाजार में 7 इलेक्ट्रिक मॉडल मौजूद हैं, जिन्हें FY2031 तक बढ़ाकर 10 कर दिया जाएगा। ये नई इलेक्ट्रिक कारें खास तौर पर ईवी के लिए बनाए गए डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी सीएनजी कारों की रेंज को भी बढ़ाने जा रही है। मौजूदा समय में टाटा के पास 5 सीएनजी मॉडल हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


