Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Tigor Discount Rs 60,000 In January 2026
डिजायर, ऑरा को टक्कर देने वाली ये सेडान हो गई सस्ती, कंपनी दे रही ₹60000 की छूट; कीमत ₹5.49 लाख

डिजायर, ऑरा को टक्कर देने वाली ये सेडान हो गई सस्ती, कंपनी दे रही ₹60000 की छूट; कीमत ₹5.49 लाख

संक्षेप:

टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर इस महीने गजब का डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी जनवरी में इस सस्ती सेडान पर डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को पूरे 60,000 रुपए का फायदा दे रही है। ग्राहकों को टिगोर के MY2025 स्टॉक पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा।

Jan 05, 2026 02:32 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर इस महीने गजब का डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी जनवरी में इस सस्ती सेडान पर डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को पूरे 60,000 रुपए का फायदा दे रही है। ग्राहकों को टिगोर के MY2025 स्टॉक पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, MY2026 टिगोर पर कुल 35,000 रुपए तक का फायदा मिलता है। टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान की एक्स-शोरूम कीमतें 5.49 लाख से 8.74 लाख रुपए के बीच हैं। इस कार को CNG वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। ये कार पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी मिलती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2025 टाटा टिगोर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 टिगोर के एक्सटीरियर की तरफ हल्के स्टाइलिंग चेंजेस किए गए हैं। ग्रिल और फ्रंट बंपर में मामूली डिजाइन अपडेट किए गए हैं और कुछ वैरिएंट में छोटा बूटलिड स्पॉइलर दिया गया है। एलॉय व्हील का डिजाइन वही है, लेकिन हाइपरस्टाइल व्हील का लुक बदला हुआ है। इंटीरियर थीम नई है और सभी वैरिएंट अब नए एल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ आते हैं, जिसमें हायर ट्रिम्स में डुअल-टोन लेदर फिनिश है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 5.98 - 8.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:टाटा की सबसे सस्ती कार पर आया ₹60000 का डिस्काउंट, कीमत सिर्फ ₹4.57 लाख

वैरिएंट अपग्रेड की बात करें तो 2025 टिगोर XT में 3.5-इंच का म्यूजिक सिस्टम डिस्प्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। 2025 टिगोर में दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके टॉप ट्रिम में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा दिया है। इसमें नया इंटीरियर शेड और ज्यादा कम्फर्ट का भी ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें:कंपनी की ये नंबर-1 SUV अब हो गई महंगी, पहले ₹7.54 लाख की कीमत

नई टिगोर XZ में डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप, 15 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, अलग-अलग फ्रंट आर्मरेस्ट, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, साथ ही वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा जैसे मॉडल से होता है। टिगोर, डिजायर, ऑरा और वरना से बहुत सस्ती सेडान भी है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।