तीन सबसे अफोर्डेबल CNG AMT कारें, खुश कर देगी कीमत, लिस्ट में टाटा का भी नाम
अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं, जिसमें सीएनजी के साथ एएमटी (AMT) का ऑप्शन मिले, तो मार्केट में इस वक्त कुछ बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। तो आइए जानते हैं बाजार में उपलब्ध सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कुछ अफोर्डेबल कारों के बारे में।

भारत में सीएनजी (CNG) कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटोमेकर अपने सीएनजी पोर्टफोलियो को बढ़ाने में लगे हैं। मारुति सुजुकी के बारे में भी कहा जा रहा है कि कंपनी नई बलेनो में सीएनजी के साथ एएमटी ऑफर कर सकती है। नई बलेनो को लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं, जिसमें सीएनजी के साथ एएमटी (AMT) का ऑप्शन मिले, तो मार्केट में इस वक्त कुछ बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। तो आइए जानते हैं बाजार में उपलब्ध सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कुछ अफोर्डेबल कारों के बारे में।
Nissan Magnite CNG AMT
इस लिस्ट में सबसे ऊपर Nissan Magnite है, जो भारत की सबसे किफायती सीएनजी एएमटी कार बन गई है। मैग्नाइट को पांच सीएनजी एएमटी वेरिएंट में खरीदा जा सकता है, जिनमें Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna Plus शामिल हैं। इनकी कीमत 7.83 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मैग्नाइट में सीएनजी किट फैक्ट्री फिटेड नहीं है। इसके बजाय Motozen की ऑफिशियल और गवर्नमेंट अप्रूव्ड डीलरशिप-लेवल रेट्रोफिटेड सीएनजी किट लगाई जाती है। इसकी कीमत पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में करीब 75,000 रुपये ज्यादा है। यह किट केवल 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट में उपलब्ध है। सीएनजी मैग्नाइट का ARAI माइलेज 24 km/kg है और इसमें 12 किलोग्राम का सिंगल सीएनजी टैंक बूट में लगाया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
Tata Tigor facelift
₹ 5.49 - 8.83 लाख
Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख
Tata Tiago
₹ 4.69 - 8.55 लाख
Tata Tiago CNG AMT
टाटा मोटर्स ने 2024 में टियागो और टिगोर के साथ भारत में पहली बार सीएनजी कारें लॉन्च की थीं। टियागो सीएनजी एएमटी चार वेरिएंट- Pure, Pure Plus, Pure Plus A और Creative में उपलब्ध है। इनकी कीमत 8.08 लाख रुपये से 9.79 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच है। इसमें कंपनी का फैक्ट्री-फिटेड ड्यूअल-टैंक iCNG सिस्टम मिलता है। दोनों 30-लीटर टैंक बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं, जिससे ट्रेडिशनल सीएनजी कारों के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। सिस्टम एक सिंगल ECU के जरिए पेट्रोल और सीएनजी के बीच बदलाव करता है और कार को सीधे सीएनजी मोड में भी स्टार्ट किया जा सकता है।
सेफ्टी के लिहाज से भी टियागो का iCNG सिस्टम कई फीचर्स के साथ आता है। आग जैसी स्थिति में सीएनजी सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है और गैस को स्मार्ट नोजल के जरिए बाहर निकाल दिया जाता है। वहीं, सीएनजी लीक होने पर कार अपने आप पेट्रोल मोड में चली जाती है। इसका 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन सीएनजी मोड में 74.4 bhp और 96.5 Nm का आउटपुट देता है।
Tata Tigor CNG AMT
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर Tata Tigor है। यह XZ और XZ Plus दो CNG AMT वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 9.40 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच है। टिगोर में भी टियागो वाला ही फैक्ट्री-फिटेड ड्यूल-टैंक iCNG सिस्टम दिया गया है। इसके दोनों सीएनजी टैंक बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं, जिससे सामान रखने के लिए बेहतर जगह मिलती है। इसमें भी वही 1.2-लीटर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो सीएनजी मोड में 74.4 bhp और 96.5 Nm का आउटपुट देता है। इस तरह अगर आप सीएनजी की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा चाहते हैं, तो Magnite, Tiago और Tigor फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे किफायती ऑप्शन्स में शामिल हैं।


