लपक लो डील! टाटा की इन 6 कारों पर आया ₹55,000 तक बचाने का मौका, ऑफर्स 31 अक्टूबर तक वैलिड

लाइव हिन्दुस्तान
share

इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स ने अक्टूबर, 2026 के लिए अपनी पॉपुलर कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान कर दिया है।

tata tiago tigor safari harrier sierra altroz september 2026 discounts and offers
टाटा कार डिस्काउंट एंड ऑफर्स अक्टूबर 2026

इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अक्टूबर, 2026 के लिए अपनी पॉपुलर कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट का तगड़ा फायदा मिल रहा है। बता दें कि इस खबर में हमने टाटा टियागो, टिगोर, हैरियर, सफारी, सिएरा और अल्ट्रोज को शामिल किया है। आइए जानते हैं इन 6 मॉडलों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में।

टाटा टियागो

टाटा की सबसे पसंदीदा हैचबैक टियागो पर अक्टूबर महीने में कुल 35,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी (XE वैरिएंट को छोड़कर) दोनों मॉडलों पर 15,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 5,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये तक का स्क्रैपेज फायदा शामिल है।

टाटा टिगोर

टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर इस महीने ग्राहकों को कुल 30,000 रुपये तक के शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके तहत कार पर 15,000 रुपये की सीधी नकद छूट दी जा रही है। इसके अलावा, पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या फिर 15,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

टाटा अल्ट्रोज

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज पर वैरिएंट के हिसाब से 55,000 रुपये तक का तगड़ा बेनिफिट्स उपलब्ध है। इसके सीएनजी वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपये इंटरवेंशन ऑफर, 15,000 रुपये एक्सचेंज और 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस शामिल है। वहीं, इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर कुल 35,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

टाटा सिएरा

हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा पर भी कंपनी इस महीने आकर्षक ऑफर्स दे रही है। सिएरा के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट्स पर कुल 30,000 रुपये तक का मैक्सिमम ऑफर दिया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लेवल-अप ऑफर और लॉयल्टी बोनस में से चुनने का ऑप्शन मिलता है।

टाटा हैरियर एंड सफारी

टाटा की दमदार और प्रीमियम एसयूवी हैरियर और 7-सीटर सफारी के डीजल मॉडल्स पर इस महीने एक बराबर ही ऑफर्स मिल रहे हैं। न्यूज वेबसाइट autopunditz के अनुसार, कंपनी इन दोनों ही बड़ी एसयूवी पर कुल 45,000 रुपये तक की अधिकतम छूट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लपक लो डील! टाटा की इन 6 कारों पर आया ₹55,000 तक बचाने का मौका