Hindi Newsऑटो न्यूज़tata tiago sales increased by nearly 90 percent in october 2025
बीते महीने इस टाटा कार की खूब हुई बिक्री, हाई डिमांड ने बनाया नंबर-1; कीमत ₹5 लाख से कम

बीते महीने इस टाटा कार की खूब हुई बिक्री, हाई डिमांड ने बनाया नंबर-1; कीमत ₹5 लाख से कम

संक्षेप:

टाटा टियागो ने बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में सबसे ज्यादा 89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,850 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि करीब 19,000 यूनिट बिक्री करके टॉप पोजीशन पर रही मारुति वैगनआर ने सिर्फ 36 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी।

Nov 17, 2025 12:01 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों के डिमांड हमेशा से रही है। दरअसल, ग्राहक बजट फ्रेंडली और शानदार माइलेज के लिए हैचबैक कार सिलेक्ट करते हैं। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर ने टॉप पोजीशन हासिल किया। हालांकि, अगर डिमांड की बात करें तो टाटा टियागो (Tata Tiago) ने बाजी मार ली। बता दें कि टाटा टियागो ने सबसे ज्यादा 89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,850 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि करीब 19,000 यूनिट बिक्री करके टॉप पोजीशन पर रही मारुति वैगनआर ने सिर्फ 36 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी। आइए जानते हैं टाटा टियागो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

धांसू हैं कार के फीचर्स

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 5 - 8.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फीचर्स के तौर पर कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, रियर पार्किंग कैमरा, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल भी मानक तौर पर मिलते हैं।

इतनी है कीमत

पावरट्रेन के मामले में टियागो में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा, कार में CNG पावरट्रेन का भी ऑप्शन है जो 28 किमी तक माइलेज देती है। भारतीय मार्केट में टाटा टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम 4.99 लाख रुपये रखी गई है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।