बजट का रखिए इंतजाम, नए अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही टाटा टियागो; जानिए कितनी बदल जाएगी कार

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा टियागो काफी समय से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है। हालांकि, अब यह कार थोड़ी पुरानी लगने लगी है। बता दें कि साल 2016 में पहली बार लॉन्च हुई इस हैचबैक को अब तक दो बार अपडेट मिल चुका है।

बजट का रखिए इंतजाम, नए अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही टाटा टियागो; जानिए कितनी बदल जाएगी कार
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा टियागो काफी समय से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है। हालांकि, अब यह कार थोड़ी पुरानी लगने लगी है। बता दें कि साल 2016 में पहली बार लॉन्च हुई इस हैचबैक को अब तक दो बार अपडेट मिल चुका है। अब खबर है कि टाटा मोटर्स इसके एक और नए अपडेट पर काम कर रही है। हालांकि, टियागो की दूसरी जनरेशन आने में अभी वक्त है। हालांकि, कंपनी इसे फ्रेश लुक देने के लिए मई के आसपास नया मॉडल लॉन्च कर सकती है। बता दें कि इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। आइए जानते हैं अपकमिंग कार के संभावित बदलाव के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी हो सकती है डिजाइन

नई टियागो और टियागो ईवी के बाहरी लुक में आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई डिजाइन की हेडलाइट्स, एक नई ग्रिल और अपडेटेड बंपर दिए जाएंगे, जो कार को पहले से ज्यादा शार्प और बोल्ड लुक देंगे। साथ ही, पेट्रोल वाली टियागो में नए 15-इंच और इलेक्ट्रिक वर्जन में 14-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी कुछ नए कलर ऑप्शन भी जोड़ सकती है।

केबिन में भी होगा बदलाव

सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि कार के केबिन के अंदर भी काफी कुछ नया होने वाला है। खबर है कि डैशबोर्ड को थोड़ा बदला जा सकता है और सीटों के लिए नए फैब्रिक का इस्तेमाल होगा। सबसे बड़ा अपडेट इसके फीचर्स में देखने को मिल सकता है, जिसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। सबसे खास बात यह है कि ग्राहकों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए टाटा इस बार रियर एसी वेंट्स और पीछे बैठने वालों के लिए चार्जिंग पोर्ट भी दे सकती है। इससे गर्मियों के सफर में बड़ी राहत मिलेगी।

कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वर्जन (Tiago.ev) में एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। नई टियागो ईवी में मौजूदा 25 kWh की जगह 30 kWh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे कार की रेंज बढ़कर करीब 325 किलोमीटर तक हो जाएगी। इन बदलावों की वजह से नई टियागो की कीमतों में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल टियागो की शुरुआती कीमत 4.60 लाख रुपये है। जबकि ईवी की रेंज 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।