टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Tata Tiago, डेढ साल में ही कंपनी करने जा रही बड़े बदलाव; कब होगी लॉन्च?
टाटा मोटर्स एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार खबर उसकी सबसे किफायती और चहेती कार 'टियागो' को लेकर है। कंपनी 2026 के लिए टियागो का तीसरा फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है।

टाटा मोटर्स एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार खबर उसकी सबसे किफायती और चहेती कार 'टियागो' (Tiago) को लेकर है। ऑटो मार्केट में जहां कई कंपनियां छोटी हैचबैक कारों से मुंह मोड़ रही हैं, वहीं टाटा अपनी एंट्री-लेवल कार टियागो पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। ताजा जानकारी के अनुसार, कंपनी 2026 के लिए टियागो का तीसरा फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। हाल ही में इस कार के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान पुणे की सड़कों पर देखा गया है। खास बात यह है कि टाटा अपनी इस कार को महज डेढ़ साल के भीतर ही बड़ा अपडेट देने जा रही है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
पुणे के पास टेस्टिंग के दौरान दिखी इस नई टियागो में कई कॉस्मेटिक बदलाव नजर आ रहे हैं। स्पाय शॉट्स के अनुसार, अब टियागो के पिछले हिस्से में एलईडी टेल लाइट्स और पहली बार एलईडी टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके पिछले बंपर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इसमें नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे काफी फ्रेश लुक दे रहे हैं। वहीं, फ्रंट में नई एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और रीडिजाइन किया गया बंपर इस छोटी कार को बड़ी एसयूवी जैसा मस्कुलर लुक देता है।
केबिन में भी होंगे बदलाव
कार के अंदर की बात करें तो इस बार केबिन में बदलाव थोड़े कम हो सकते हैं। हालांकि, प्रीमियम फील देने के लिए इसमें 8-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो-डिम्मिंग आईआरवीएम (IRVM) और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। साथ ही, अब इस बजट हैचबैक में भी 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और पीछे बैठने वालों के लिए एसी वेंट्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, 10.2-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले की तरह ही बरकरार रहेगा।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें वही भरोसेमंद 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और इसका i-CNG वर्जन मिलता रहेगा। लेकिन इलेक्ट्रिक वर्जन यानी 'Tiago EV' के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। बता दें कि 2026 फेसलिफ्ट के साथ टाटा इसके बैटरी पैक को थोड़ा बड़ा कर सकती है। इससे इसकी रेंज और बढ़ जाएगी। जानकारों का मानना है कि टाटा अपनी इस नई टियागो को 2026 के मध्य तक बाजार में उतार सकती है।
(फोटो क्रेडिट- rushlane)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


