खत्म होगी रेंज की टेंशन! नई बैटरी के साथ टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata Tiago EV, जानिए क्या होगा खास
टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago EV को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार के एक अपडेटेड मॉडल को भारी कैमौफ्लाज (कवर) के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago EV को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार के एक अपडेटेड मॉडल को भारी कैमौफ्लाज (कवर) के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, पिछले साल ही इसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार का अपडेट काफी बड़ा होने वाला है। खबर है कि यह नई Tiago EV 2026 की दूसरी छमाही तक भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है। इस नए अपडेट का मुख्य फोकस कार के लुक को और भी मॉडर्न बनाने और इसकी रेंज को बढ़ाने पर होगा।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Leapmotor T03
₹ 8 - 12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई Tiago EV पहले से कहीं ज्यादा शार्प और 'फ्यूचरिस्टिक' नजर आएगी। स्पाइ तस्वीरों के अनुसार, इसके फ्रंट लुक में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब इसमें पहले से स्लिम और पैनी हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी। सबसे बड़ा बदलाव इसके LED DRLs में है, जो अब बंपर के बजाय सीधे हेडलाइट क्लस्टर के अंदर 'ब्रो-लाइक' स्टाइल में दिए गए हैं। इसके साथ ही, कार के बंपर और ग्रिल को भी नया डिजाइन दिया गया है।
मिल सकता है नया अलॉय व्हील्स
साइड प्रोफाइल और पिछले हिस्से में भी टाटा ने काफी काम किया है। टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल में नए अलॉय व्हील्स देखे गए हैं। इसका पैटर्न खास तौर पर रेंज बढ़ाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। कार के पिछले हिस्से में अब आपको 'कनेक्टेड टेल-लैंप' सेटअप मिल सकता है, जो आजकल की कारों का एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। टेलगेट और रियर बंपर को भी रिशेप किया गया है। इससे रात के टाइम यह कार सड़क पर काफी प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आएगी।
मिल सकती है हाई-डेंसिटी बैटरी
पावरट्रेन की बात करें तो टाटा इसमें अपनी नई 6-इन-1 इलेक्ट्रिक ड्राइव आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करेगी। यह तकनीक न केवल कार के वजन को कम करती है, बल्कि इसकी परफॉरमेंस और माइलेज को भी बेहतर बनाती है। फिलहाल Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं। नए मॉडल में और भी बड़ी या हाई-डेंसिटी बैटरी दी जा सकती है।
(फोटो क्रेडिट- @revwheelsmedia)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



