लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो के लिए नवंबर डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो EV पर 1.23 लाख रुपए के बेनिफिट दे रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। डिस्काउंट का फायदा सभी वैरिएंट पर मिलेगा। यानी इस कार को महज 6.76 लाख रुपए हो गई है। ये फास्ट चार्जर से 58 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, सिंगल चार्ज पर ये 275Km की रेंज देती है। खास बात ये है पिछले महीने इस पर 70,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।
टियागो EV को 4 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसमें XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux शामिल हैं। ग्राहक इसे 5 कलर ऑप्शन में सिलेक्ट कर सकते हैं। इसमें टील ब्लू, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टीन व्हाइट और मिडनाइट प्लम शामिल हैं। कंपनी ने इसके मॉडल में कुछ अपटेड भी किए हैं। अब इसमें कोई रेगुलर क्रोम टाटा लोगो नहीं मिलता। इसे न्यू 2D टाटा लोगो से बदल दिया गया है। ये फ्रंट ग्रिल, टेलगेट और यहां तक कि स्टीयरिंग व्हील पर भी देखा जा सकता है।
₹ 7.99 - 11.14 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 7.5 - 10 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.76 - 13.56 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 8 - 12 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 9.99 - 14.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.49 - 13.75 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2024 में अपडेट के बाद गए टाटा टियागो EV को अब एक ऑटो-डिमिंग IRVM भी मिलता है। यह फीचर टॉप-स्पेक 'XZ+ Tech Lux' वैरिएंट में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ अपडेट किया है। यह अब XZ+ से शुरू होकर सभी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। टियागो EV के सभी वैरिएंट अब एक नए गियर सिलेक्टर नॉब के साथ आते हैं। खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को 15A सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं।
टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ये EV 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक कार की रियल वर्ल्ड रेंज 275Km तक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।