टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार पर आया ₹1 लाख का डिस्काउंट, कीमत ₹6.99 लाख; 31 अक्टूबर तक मौका
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो ईवी पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

भारत में फेस्टिव सीजन दस्तक देने ही वाला है। अगर आप भी इस दौरान नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो ईवी पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपये तक ग्रीन बोनस यानी कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टाटा टियोगो ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है ईवी की डिजाइन
टाटा टियागो ईवी के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह देखने में काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी लगती है। कार के अंदर आपको 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और रीजैन मोड जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइविंग को काफी आसान बना देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
MG Comet EV
₹ 7.8 - 10.07 लाख
Vayve Mobility EVA
₹ 3.99 - 5.99 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
सेफ्टी भी है दमदार
सेफ्टी के मामले में टाटा की गाड़ियों का कोई जवाब नहीं है। टियागो ईवी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (i-TPMS) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह सफर के दौरान आपको और आपके परिवार को पूरी सुरक्षा देते हैं।
रेंज 285 किमी
इस कार में दो बैटरी पैक के ऑप्शन दिए गए हैं। पहला 19.2 kWh का बैटरी पैक है जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 226 किमी की रेंज देता है। वहीं, दूसरा 24 kWh का बड़ा बैटरी पैक है जो 285 किमी तक की क्लेम की गई रेंज देता है। फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 35 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।
इतनी है कार की कीमत
टाटा टियागो ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप मॉडल के लिए 10.09 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा, कंपनी ने बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (BaaS) का ऑप्शन भी दिया है। इससे कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर सिर्फ 4.69 लाख रुपये रह जाती है।

