अरे वाह! एक झटके में ₹1.30 लाख सस्ती हो गई ₹8 लाख से कम की ये इलेक्ट्रिक कार; मौका 30 अप्रैल तक
टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) भी सस्ती हो गई है।

अगले कुछ दिनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) भी सस्ती हो गई है। ग्राहक इस दौरान टियागो ईवी पर अधिकतम 1.30 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा टियागो ईवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Leapmotor T03
₹ 8 - 12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
300 किमी से ज्यादा है रेंज
टाटा टियागो ईवी में ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला 19.2kWh के बैटरी पैक से लैस है। जबकि दूसरे में 24kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी छोटे बैटरी पैक से सिंगल चार्ज में ग्राहकों को 250 किलोमीटर जबकि बड़े बैटरी पैक के साथ 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है।
इतनी है टियागो ईवी की कीमत
दूसरी ओर टियागो ईवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम, ऑटो एसी, फोल्डेबल ओआरवीएम, रेन सेंसिंग वाईपर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मौजूद हैं। टाटा टियागो ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 11.89 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


