
इस SUV के दम पर 25% मार्केट हथियाने के चक्कर में टाटा, ₹11.49 लाख इसकी कीमत; सेफ्टी में बिल्कुल लोहालाट
टाटा मोटर्स का दावा है कि सिएरा (Tata Sierra) SUV मार्केट हिला सकती है। टाटा का टारगेट सिएरा के जरिए 20 फीसद से 25 फीसद तक मार्केट हासिल करना है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) एक बार फिर SUV मार्केट में बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल MD & CEO शैलेश चंद्रा का कहना है कि नई जेनरेशन टाटा सिएरा (Tata Sierra) कंपनी को अगले स्तर पर ले जाएगी। आज जहां टाटा का SUV मार्केट शेयर 16% से 17% है, वहीं सिएरा (Sierra) के लॉन्च के बाद कंपनी इसे बढ़ाकर 20–25% तक ले जाने का लक्ष्य रखती है, यानी टाटा का अगला बड़ा दांव नई सिएरा (Sierra) सीधे हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ सेल्टोस (Kia Seltos) के मैदान में उतरने जा रही है।
मिड-SUV सेगमेंट में धमाका करेगी सिएरा
भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट हर महीने लगभग 40,000–45,000 यूनिट बिकने वाला सुपर-हॉट कैटेगरी है। यही वह जगह है, जहां क्रेटा (Creta) और सेल्टोस (Seltos) का दबदबा है। शैलेश चंद्रा कहते हैं कि सिएरा (Sierra) इस सेगमेंट को बड़ा करेगी, सिर्फ हिस्सा नहीं लेगी, यानी यह सिर्फ मुकाबला नहीं करेगी, बल्कि बाजार ही फैलाएगी।
SUV डिमांड का स्वीट स्पॉट और सिएरा बिल्कुल वहीं फिट
टाटा मोटर्स (Tata Motors) पिछले कुछ सालों से तीन बड़े SUV सेगमेंट पर फोकस कर रही है।इसमें सब-कॉम्पैक्ट SUV (Punch, Nexon), कॉम्पैक्ट SUV (Nexon Turbo/EV) और मिड SUV (Harrier, Safari) है। अब सिएरा (Sierra) उस हाई-वॉल्यूम + हाई-रिवेन्यू वाले मिड-SUV सेगमेंट को फोकस करके लाई जा रही है। कंपनी मानती है कि यहीं पर सबसे ज्यादा ग्राहक हैं और सबसे तेज ग्रोथ भी है।
हैरियर (Harrier) को खाएगी सिएरा?
CEO का जवाब साफ था कि कई लोग सोचते हैं कि सिएरा (Sierra) आने से हैरियर (Harrier) की बिक्री घटेगी, लेकिन शैलेश चंद्रा कहते हैं कि कस्टमर सेगमेंट में नहीं सोचता, बजट में सोचता है। जिस कीमत पर फिट हो, वही लेता है।
इसका मतलब है कि सिएरा (Sierra) और हैरियर (Harrier) के ग्राहक अलग-अलग हैं। कुछ ओवरलैप जरूर होगा, लेकिन दोनों की पहचान अलग है। सिएरा (Sierra) के बॉक्सी-स्टाइल और आइकॉनिक नाम की वजह से पहली बार SUV लेने वाले भी आकर्षित होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि आज SUV डिजाइन में दो तरह के लोग होते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




