Tata ने कराई मौज, नेक्सॉन, सफारी, कर्व और हैरियर पर भारी छूट, 30 जून तक ₹55 हजार तक का फायदा
इस महीने टाटा की SUVs पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। आप इस पूरे महीने टाटा नेक्सॉन समेत हैरियर, सफारी और कर्व को 55 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं।

SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जून 2026 यानी इस महीने टाटा की SUVs पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। आप इस पूरे महीने (30 जून 2026 तक) टाटा नेक्सॉन समेत हैरियर, सफारी और कर्व को 55 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर पंच को छोड़ कर MY26 वाली सभी एसयूवी पर दिया जा रहा है। तो आइए डीटेल में जानते हैं टाटा की इन एसयूवी पर दी जा रही धाकड़ डील के बारे में।






टाटा नेक्सॉन
2026 टाटा नेक्सॉन लाइन-अप में, पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का अडिशनल डिस्काउंट शामिल है। टाटा नेक्सॉन सीएनजी पर भी इतने ही कैश डिस्काउंट के साथ 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दे रहा है। ये दोनों बेनिफिट नेक्सॉन डीजल पर भी लागू हैं, लेकिन इस पर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। नेक्सॉन पर कॉर्पोरेट छूट 5 हजार रुपये की है। टाटा नेक्सॉन की कीमत 7.37 लाख रुपये से 14.02 लाख रुपये तक है (डार्क ट्रिम्स को छोड़कर)।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv
₹ 9.7 - 19.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 26.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा कर्व
2026 टाटा कर्व पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। कर्व के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 5 हजार रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। टाटा कर्व की कीमत 9.70 लाख रुपये से 18.90 लाख रुपये तक है।
टाटा हैरियर
2026 टाटा हैरियर डीजल के ग्राहकों को 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिलेगा। वहीं, हैरियर के डीजल वेरिएंट पर कॉर्पोरेट छूट 8 हजार रुपये तक की है। टाटा हैरियर डीजल रेंज की कीमत 14.00 लाख रुपये से 25.30 लाख रुपये के बीच है।
टाटा सफारी
हैरियर की तरह 2026 टाटा सफारी के डीजल वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। बायर्स 25,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन चुन सकते हैं या 35 हजार रुपये के स्क्रैपेज बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं। टाटा सफारी डीजल पर कॉर्पोरेट छूट 8,000 रुपये की है। 2026 टाटा सफारी डीजल की कीमत 14.75 लाख रुपये से लेकर 26.05 लाख रुपये तक है।
नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। साथ ही गाड़ी खरीदने का प्लान करने से पहले यहां बताए गए ऑफर और कीमत की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


