टाटा की नई SUV के लिए मची लूट, 3.5 महीने में 30 हजार लोगों ने खरीदा, मिलते हैं कमाल के फीचर

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा सिएरा को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि कंपनी ने मात्र 3.5 महीने में 30 हजार सिएरा की डिलिवरी कर दी है। कंपनी ने 29 अप्रैल की शाम एक X पोस्ट में सिएगा की 30 हजार डिलिवरी पूरी होने की जानकारी दी।

टाटा की नई SUV के लिए मची लूट, 3.5 महीने में 30 हजार लोगों ने खरीदा, मिलते हैं कमाल के फीचर

टाटा सिएरा पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई थी और इसकी सेल जनवरी 2026 के मिड में शुरू हुई। टाटा की इस एसयूवी से लोगों का इमोशनल कनेक्ट है। यही कारण हैं कि इसकी ताबड़तोड़ सेल हो रही है। ग्राहकों से मिल रहे जबर्दस्त प्यार का नतीजा है कि कंपनी ने मात्र 3.5 महीने में 30 हजार सिएरा की डिलिवरी कर दी है। कंपनी ने 29 अप्रैल की शाम एक X पोस्ट में सिएगा की 30 हजार डिलिवरी पूरी होने की जानकारी दी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें येलो कलर (अंडमान एडवेंचर) की सिएरा अगल-बगल खड़ी दिख रही हैं। इस पोस्ट में कंपनी ने एक टेक्स्ट भी लिखा है। यह टेक्स्ट, ' You’ve been seeing it around. You know what comes next. Bring home the legend. Book now.’ है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 17.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 10.99 - 19.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

लॉन्च करने के पहले 24 घंटों में ही 70,000 से अधिक बुकिंग

इसके बाद कंपनी ने अपनी साणंद फैक्टरी में प्रोडक्शन बढ़ाना शुरू कर दिया। इस फैसिलिटी को हाई-डिमांड और हाई-वॉल्यूम में प्रोडक्शन होने वाले मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जाता है। कंपनी की पॉप्यलर कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन का प्रोडक्शन भी यहीं होता है। टाटा सिएरा को लेकर ग्राहक लॉन्च के पहले से ही काफी एक्साइटेड थे। यही वजह थी कि टाटा मोटर्स को सिएका लॉन्च करने के पहले 24 घंटों में ही 70,000 से अधिक बुकिंग मिल गई थी।

टाटा सिएरा की कीमत और फीचर्स

नई सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है। यह सात वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके मेन डिजाइन फीचर्स में ऊंचा स्टांस, फुल-विड्थ एलईडी लाइटबार, फ्लश-टाइप डोर हैंडल, बड़ा पैनोरमिक रियर ग्लास एरिया और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप शामिल हैं। इसका केबिन भी काफी मॉडर्न दिखता है और टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें तीन स्क्रीन सेटअप, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12-स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा, पावर टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ और भी बहुत कुछ मिलता है।

नई सिएरा में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसका 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 104 हॉर्सपावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की बात करें, तो यह 158 हॉर्सपावर और 255 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल ऑप्शन 116 हॉर्सपावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं, जबकि टर्बो-पेट्रोल केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

(Main Image: Carlelo)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।