Hindi Newsऑटो न्यूज़tata sierra will be showcased to the world for the first time today know its special features
इंतजार खत्म! आज पहली बार दुनिया के सामने आएगी टाटा सिएरा, जानिए इसकी खासियत

इंतजार खत्म! आज पहली बार दुनिया के सामने आएगी टाटा सिएरा, जानिए इसकी खासियत

संक्षेप: टाटा मोटर्स आज भारतीय ऑटो लवर्स के दिलों में फिर हलचल मचाने वाली है। दरअसल, कंपनी अपनी आइकॉनिक SUV ‘टाटा सिएरा’ (Tata Sierra) को नए अवतार में दुनिया के सामने पेश करने जा रही है।

Sat, 15 Nov 2025 11:08 AMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स आज भारतीय ऑटो लवर्स के दिलों में फिर हलचल मचाने वाली है। दरअसल, कंपनी अपनी आइकॉनिक SUV ‘टाटा सिएरा’ (Tata Sierra) को नए अवतार में दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। सिएरा ऐसा नाम है जिसके साथ 90 के दशक की कई यादें जुड़ी हैं। यही वजह है कि नई सिएरा की झलक देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, आज मुंबई में इसका ग्लोबल अनवील होगा। अनवीलिंग से पहले एसयूवी के फीचर्स, डिजाइन डिटेल्स और स्पाई शॉट्स सामने आए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

नई सिएरा को इस बार एक मॉडर्न लाइफस्टाइल SUV के साथ-साथ फैमिली-फ्रेंडली गाड़ी के तौर पर तैयार किया गया है। पुराने मॉडल वाली तीन-दरवाजों की पहचान को छोड़ते हुए अब इसे ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर लेआउट दिया गया है। इसके बावजूद टाटा ने क्लासिक सिएरा की ‘अल्पाइन विंडो’ वाली स्टाइलिंग को स्मार्ट तरीके से बरकरार रखा है। इसमें नए पिलर डिजeइन और ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स का शानदार इस्तेमाल किया गया है। बाहरी लुक में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, बॉक्सी शेप, LED हेडलैंप-टेललैंप, हाई बोनट, फ्लश डोर हैंडल और रग्ड बंपर इसे एक दमदार रोड-प्रेजेंस देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.5 - 23.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स

फीचर्स के तौर पर एसयूवी में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल-2, OTA अपडेट्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और पूरी LED लाइटिंग सेटअप जैसे फीचर्स मिलेंगे। अंदर यह टाटा की पहली कार होगी जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा जिनमें दो बड़े 12.3-इंच टचस्क्रीन और एक नया 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।

इतनी हो सकती है कीमत

पावरट्रेन की बात करें तो नई सिएरा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी जो NA और टर्बो, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डीजल के लिए या तो हैरियर वाला 2.0-लीटर इंजन मिल सकता है या फिर कर्व का 1.5-लीटर डीजल ऑप्शन। इलेक्ट्रिक वर्जन में लगभग 65 kWh की बैटरी और करीब 600 किमी तक की रेंज मिलने की चर्चा है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये होगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।