
पहले खरीदनी है टाटा सिएरा तो फटाफट यहां से कर लें बुक, जान लीजिए इसकी खासियत
टाटा सिएरा लॉन्च से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। प्रोडक्शन-रेडी मॉडल सामने आते ही SUV को लेकर लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। कंपनी ने अभी ऑफिशियल बुकिंग शुरू नहीं की है।
टाटा सिएरा लॉन्च से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। प्रोडक्शन-रेडी मॉडल सामने आते ही SUV को लेकर लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। कंपनी ने अभी ऑफिशियल बुकिंग शुरू नहीं की है। हालांकि, देशभर की कई टाटा डीलरशिप अनऑफिशियल प्री-बुकिंग लेने लगी हैं। न्यूज बेबसाइट rushlane में छपी एक खबर ग्राहक 25,000 से 50,000 रुपये तक देकर इसे बुक कर रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू करेगी। आइए जानते हैं टाटा सिएरा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी है डिजाइन
नई सिएरा को इस बार एक मॉडर्न लाइफस्टाइल SUV के साथ-साथ फैमिली-फ्रेंडली गाड़ी के तौर पर तैयार किया गया है। पुराने मॉडल वाली तीन-दरवाजों की पहचान को छोड़ते हुए अब इसे ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर लेआउट दिया गया है। इसके बावजूद टाटा ने क्लासिक सिएरा की ‘अल्पाइन विंडो’ वाली स्टाइलिंग को स्मार्ट तरीके से बरकरार रखा है। इसमें नए पिलर डिजeइन और ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स का शानदार इस्तेमाल किया गया है। बाहरी लुक में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, बॉक्सी शेप, LED हेडलैंप-टेललैंप, हाई बोनट, फ्लश डोर हैंडल और रग्ड बंपर इसे एक दमदार रोड-प्रेजेंस देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.5 - 23.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Compass
₹ 17.73 - 30.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 19.99 - 26.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स के तौर पर एसयूवी में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल-2, OTA अपडेट्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और पूरी LED लाइटिंग सेटअप जैसे फीचर्स मिलेंगे। अंदर यह टाटा की पहली कार होगी जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा जिनमें दो बड़े 12.3-इंच टचस्क्रीन और एक नया 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।
इतनी हो सकती है कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो नई सिएरा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी जो NA और टर्बो, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डीजल के लिए या तो हैरियर वाला 2.0-लीटर इंजन मिल सकता है या फिर कर्व का 1.5-लीटर डीजल ऑप्शन। इलेक्ट्रिक वर्जन में लगभग 65 kWh की बैटरी और करीब 600 किमी तक की रेंज मिलने की चर्चा है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये होगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




