
रिकॉर्ड! 222km/h की स्पीड से दौड़ी टाटा की ये धाकड़ SUV, अपनी रफ्तार से उड़ाए सबके होश; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं, जिसमें स्पीड, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स हों, तो नई टाटा सिएरा आपके लिए बेस्ट SUV हो सकती है। जी हां, क्योंकि इसने 222 km/h की टॉप स्पीड हासिल कर यह साबित कर दिया है कि ये सिर्फ रीबॉर्न लेजेंड नहीं, बल्कि एक मॉडर्न SUV है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी नई टाटा सिएरा टर्बो पेट्रोल (Tata Sierra Turbo Petrol) के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने इस नाम को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इंडोर स्थित NATRAX (National Automotive Test Tracks) पर हाई-स्पीड टेस्टिंग के दौरान सिएरा (Sierra) ने 222 km/h की टॉप स्पीड पकड़ ली, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह अब तक की सबसे तेज सिएरा (Sierra) SUV है। इसके साथ ही अब सिएरा अपने सेगमेंट की सबसे फुर्तीली SUVs में से एक बन गई है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 11.48 - 17.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा का नया परफॉर्मेंस इंजन
टाटा (Tata) ने अपनी पूरी लाइन-अप में पहली बार Hyperion नाम का 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश किया है। यह इंजन खास तौर से हाई पावर, बेहतर रिस्पॉन्स और स्मूद ड्राइविंग के लिए डेवलप किया गया है। यही इंजन नई सिएरा (Sierra) के टॉप वैरिएंट्स में लगाया गया है।
टाटा सिएरा के खासियत की बात करें तो इस इंजन की बदौलत ये SUV 222 km/h की टॉप स्पीड पकड़ लेती है। ये केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। ये सिर्फ प्रीमियम ट्रिम्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआत कीमत 17.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से होती है।
यह इंजन Adventure+, Accomplished और Accomplished+ ट्रिम्स में एक्सक्लूसिवली दिया गया है, जिससे इसे लाइन-अप में एक प्रीमियम और परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल के रूप में पेश किया गया है।
सिएरा टर्बो पेट्रोल (Sierra Turbo Petrol) में क्या खास?
1- स्पीड + स्टेबिलिटी का जबरदस्त कॉम्बो
222 km/h की स्पीड सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि टाटा (Tata) की इंजीनियरिंग में एक बड़ा माइलस्टोन है। इसका Hyperion इंजन हाईवे पर बेहतरीन स्टेबिलिटी और स्ट्रॉन्ग पावर डिलीवरी देता है।
2- प्रीमियम ट्रिम्स के लिए बनाया खास इंजन
बेस और मिड वैरिएंट्स को यह इंजन नहीं मिलता। यह कदम टाटा (Tata) ने जानबूझकर उठाया, ताकि टॉप वैरिएंट्स को एक एक्सक्लूसिव परफॉर्मेंस एडवांटेज मिल सके।
3- 6-स्पीड ऑटोमैटिक - स्मूद और फास्ट
इसकी AT गियरबॉक्स ट्यूनिंग काफी रिफाइन्ड है और हाई-स्पीड रन में इसका रोल काफी अहम साबित हुआ।
डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी का कमाल
नए मॉडल के साथ सिएरा (Sierra) भारत की सबसे चर्चित SUVs में शामिल हो चुकी है। यह कार सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि पैकेज के हिसाब से भी दमदार है। इसमें बोल्ड और आइकॉनिक डिजाइन मिलती है। इसमें बड़ी और बॉक्सी SUV स्टांस मिलता है। ये क्लासिक अल्पाइन विंडो डिजाइन के साथ सबसे चौड़ी और ऊंची SUVs में से एक है।
डाइमेंशन
इसके डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,340 mm, चौड़ाई 1,841 mm और ऊंचाई: 1,715 mm है। इसका व्हीलबेस 2,730 mm का है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm की है। इसके बूट स्पेस की बात करें तो ये 622 लीटर (छत तक) का है।
प्रीमियम SUV की पूरी झलक
टाटा सिएरा (Sierra) का केबिन टेक्नोलॉजी और लग्जरी से भरपूर है। इसके टेक हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (दो 12.3-इंच + 10.2-इंच क्लस्टर), स्नैपड्रैगन (Snapdragon) कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म, PanoraMax सनरूफ, 19-इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड LED DRLs और फ्लश डोर हैंडल्स मिलते हैं।
इसके अलावा ये एसयूवी ADAS लेवल 2, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट, JBL 12-स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन), पावर टेलगेट, AR HUD, 65W फास्ट USB-C चार्जिंग और रियर सनब्लाइंड्स के साथ आती है।
इसमें हर तरह के यूजर के लिए इंजन विकल्प दिया गया है। Hyperion इंजन के अलावा टाटा सिएरा (Tata Sierra) में तीन और इंजन ऑप्शंस 1.5L NA पेट्रोल, 1.5L स्टैंडर्ड टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल मिलते हैं। इसके अलावा ARGOS प्लेटफॉर्म AWD और CNG सपोर्ट भी करता है। उम्मीद है टाटा (Tata) जल्द ही इन वैरिएंट्स की घोषणा भी करेगी।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




