
इंतजार खत्म: आज लॉन्च होगी टाटा सिएरा; जानिए डिजाइन, केबिन, फीचर्स, इंजन, कलर की पूरी डिटेल्स
Tata Sierra Launch: टाटा मोटर्स आज अपनी सबसे यादगार एसयूवी सिएरा को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। नई सिएरा 2025 अब सीधे उन पॉपुलर कारों से टक्कर लेगी जो आज इंडिया के मिड-साइज SUV सेगमेंट पर राज कर रही हैं।
Tata Sierra Launch: टाटा मोटर्स आज अपनी सबसे यादगार एसयूवी सिएरा को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। टाटा सिएरा का लोग सालों से रिटर्न का इंतजार कर रहे थे। नई सिएरा 2025 अब सीधे उन पॉपुलर कारों से टक्कर लेगी जो आज इंडिया के मिड-साइज SUV सेगमेंट पर राज कर रही हैं। इनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइडर और स्कोडा कुशाक जैसी एसयूवी शामिल हैं। बता दें कि एसयूवी की बुकिंग 21,000 रुपये में पहले से ही शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं एसयूवी की पूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार।






कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई सिएरा में वही पुराना बॉक्सी और दमदार सिलुएट रखा गया है। हालांकि, स्टाइल को पूरी तरह मॉडर्न टच दिया गया है। फ्रंट में कनेक्टेड LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, इल्युमिनेटेड Tata लोगो, और गहरे ब्लैक फिनिश के साथ SUV काफी हाई-टेक दिखती है। साथ ही 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स और पैनोरमिक सनरूफ इसे प्रीमियम फील देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.5 - 23.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Compass
₹ 17.73 - 30.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 19.99 - 26.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू है एसयूवी का इंटीरियर
बात करें इंटीरियर की तो सिएरा ने वाकई में बड़ा गेम खेला है। टाटा ने इसमें नया “Life Space” केबिन कॉन्सेप्ट दिया है जिसे कंपनी एक चलती-फिरती लिविंग रूम बताती है। टॉप वैरिएंट में मिलने वाला TheatrePro ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप तो पहली बार ही देखने को मिलेगा जहां ड्राइवर डिस्प्ले, मेन टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन एक ही बड़े ग्लास के नीचे फिट की गई हैं। फीचर्स के तौर पर एसयूवी में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, रियर सनशेड्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS दिया गया है।
दमदार है पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो लगभग 160-170bhp और 250-280Nm तक पावर दे सकता है। साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलेंगे। इसके नीचे 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल एंट्री इंजन के रूप में दिया जाएगा। वहीं फैंस की डिमांड पर 1.5-लीटर डीजल इंजन भी वापस आ रहा है। बता दें कि कंपनी भविष्य में ऑल-इलेक्ट्रिक सिएरा भी लॉन्च करेगी।
कलर ऑप्शन भी यूनिक
कलर ऑप्शन भी काफी यूनिक रखे गए हैं। इनमें मुन्नार मिस्ट, अंडमान एडवेंचर, बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। कीमतों का ऐलान आज शाम तक हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका रेंज 11 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




