Hindi Newsऑटो न्यूज़tata sierra to launch on 25 november know these 5 unique features
भारतीय मार्केट में एंट्री करने जा रही नई टाटा सिएरा, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए इसके 5 यूनीक फीचर्स

भारतीय मार्केट में एंट्री करने जा रही नई टाटा सिएरा, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए इसके 5 यूनीक फीचर्स

संक्षेप:

टाटा मोटर्स ने 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली नई सिएरा (Tata Sierra) से पर्दा उठा दिया है। सामने आई जानकारी से पता चलता है कि यह एसयूवी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगी।

Nov 17, 2025 10:50 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स ने 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली नई सिएरा (Tata Sierra) से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अभी ऑफिशियली इसके स्पेक्स साझा नहीं किए हैं। हालांकि, सामने आई जानकारी से पता चलता है कि यह एसयूवी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगी। सिएरा में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं इसके पांच शानदार फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप

टाटा सिएरा का सबसे प्रीमियम और ध्यान खींचने वाला फीचर इसका ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट है। इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल क्लस्टर, बीच में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन दी गई है। बता दें कि यह सेटअप सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स है। सभी स्क्रीन में कनेक्टेड कार टेक, बिल्ट-इन ऐप्स और वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन मिलने की उम्मीद है जिससे केबिन का टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.5 - 23.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

लेवल-2 ADAS

टाटा सिएरा में मिलने वाला Level 2 ADAS सेफ्टी और ड्राइविंग दोनों स्तरों पर बड़ा अपग्रेड लाता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह सिस्टम शहर में ड्राइविंग से लेकर हाईवे क्रूज तक ड्राइवर का बोझ कम करता है और कार की सेफ्टी स्टैंडर्ड को एक नए स्तर पर ले जाता है।

पैनोरमिक सनरूफ

टाटा सिएरा में दिया गया बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ केबिन का लुक और फील दोनों बदल देता है। सनब्लाइंड रिट्रैक्ट करने पर अंदर का स्पेस ज्यादा खुला, airy और प्रीमियम महसूस होता है।

360-डिग्री पार्किंग कैमरा

टाटा सिएरा में 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध है। यह कार के चारों तरफ का बर्ड्स-आई व्यू दिखाता है जिससे ड्राइवर को किनारों और बाधाओं का पूरी तरह अंदाज़ा मिलता है। यह फीचर सेफ्टी बढ़ाता है और नए ड्राइवर्स के लिए भी बेहद मददगार साबित होता है।

डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम

कम्फर्ट के मामले में सिएरा पीछे नहीं रहती। इसमें दिया गया डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा देता है। गरमी-सर्दी की पसंद अलग होने पर यह फीचर यात्रा को काफी सुखद बना देता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।