
डीलर यार्ड पहुंचा सिएरा का बेस वैरिएंट, इसमें सेंट्रल लॉकिंग, 6 एयरबैग, कीलेस एंट्री, प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलेंगे
टाटा मोटर्स के देशभर की डीलरशिप में सिएरा का बेस वैरिएंट स्मार्ट+ पहुंच चुका है। ऐसे में डीलर यार्ड से इसके फोटोज और वीडियो सामने आने लगे हैं। इसके बेस वैरिएंट की रियल-वर्ल्ड फोटोज भी अब सामने आने लगे हैं। यह एंट्री-लेवल सिएरा की पहली ऑन-ग्राउंड झलक है।
टाटा मोटर्स के देशभर की डीलरशिप में सिएरा का बेस वैरिएंट स्मार्ट+ पहुंच चुका है। ऐसे में डीलर यार्ड से इसके फोटोज और वीडियो सामने आने लगे हैं। इसके बेस वैरिएंट की रियल-वर्ल्ड फोटोज भी अब सामने आने लगे हैं। यह एंट्री-लेवल सिएरा की पहली ऑन-ग्राउंड झलक है, जिससे ग्राहकों को टाटा की मोस्टअवेटेड लाइफस्टाइल SUV के सबसे अफॉर्डेबल वर्जन से क्या उम्मीद करनी चाहिए, इसकी साफ फोटोज मिलती है। इन लेटेस्ट फोटोड के साथ, स्मार्ट+ ट्रिम आखिरकार ब्रोशर रेंडर और फीचर लिस्ट से बाहर निकलकर, बेस लेवल पर इसकी एक्सटीरियर स्टाइलिंग, इंटीरियर लेआउट और फीचर पोजिशनिंग का एक रियलिस्टिक नजारा पेश करता है। चलिए इसके बेस वैरिएंट के बारे में डिटेल से जानते हैं।
टाटा सिएरा स्मार्ट+ के फीचर्स की डिटेल
स्मार्ट+ वैरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमेंलाइट LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRLs) और टेल-लाइट्स, ‘फॉलो-मी-होम’ फंक्शन के साथ Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, वेलकम लाइट्स के साथ फ्लश डोर हैंडल्स, 17-इंच स्टील व्हील्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, कीलेस एंट्री, पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स (ORVMs), इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, रियर विंडो शेड और ड्राइवर और को-ड्राइवर वैनिटी मिरर्स जैसे फीचर्स दिए हैं।
इसके अलावा, कार में मैनुअल AC, रियर AC वेंट, टाइप-A और 45W टाइप-C USB पोर्ट्स (सिर्फ फ्रंट में), बूट में 12V पावर आउटलेट, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 4-इंच MID के साथ पार्ट-डिजिटल गेज क्लस्टर, ऑटोमैटिक इंजन स्टॉप-स्टार्ट फंक्शन (सिर्फ 1.5L पेट्रोल), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऊंचाई-एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, सेकंड-रो रीडिंग लाइट, मैन्युअली-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर (IRVM) मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, EBD के साथ ABS, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX एंकर मिलता है। कुल मिलाकर सिएरा का स्मार्ट+ वैरिएंट फीचर्स से पूरी तरह पावरपैक है। इसकी एक्स-शोरूम किमत 11.49 लाख रुपए है। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.30 लाख रुपए है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




