2 महीने में 14000 से ज्यादा घरों में पहुंच गई ये SUV, बुकिंग 1 लाख के पार: वेटिंग भी 7 महीने तक पहुंचा
टाटा मोटर्स की बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा SUV से बूस्ट मिला है। सिएरा का मॉडर्न अवतार, जिसे 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था और बुकिंग खुलने के पहले दिन (16 दिसंबर) को 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्मेशन मिले थे।

टाटा मोटर्स FY2026 में 600,000 यूनिट के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी 12 महीने की होलसेल बिक्री करने के लिए तैयार है। उसकी बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा SUV से बूस्ट मिला है। सिएरा का मॉडर्न अवतार, जिसे 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था और बुकिंग खुलने के पहले दिन (16 दिसंबर) को 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्मेशन मिले थे। अब उसने फरवरी 2026 के आखिर तक लगभग 14,394 यूनिट की बिक्री दर्ज कर ली हैं। कस्टमर्स को डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हुई। खास बात ये है कि अपनी शानदार डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड भी 7 महीने तक पहुंच गया है।






सिएरा ने अपनी बिक्री के पहले पूरे महीने में 7,003 यूनिट्स फैक्ट्री से डिस्पैच कीं। वहीं, जनवरी 2026 में टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे ज्यादा 70,222 यूनिट्स की मंथली होलसेल बिक्री में 10% का योगदान दिया। इसने अगले महीने यानी फवरी में और भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। फरवरी में लगभग 7,100 यूनिट के साथ सिएरा की कुल बिक्री में 11% हिस्सेदारी रही। सिएरा अभी कंपनी के लिए नेक्सन और पंच कॉम्पैक्ट SUVs के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। वो हैरियर और सफारी मिडसाइज SUVs से आगे है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिएरा की बुकिंग भी 100,000 यूनिट्स को पार कर गई है और टाटा मोटर्स अपने लेटेस्ट मॉडल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सिएरा की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को काफी बढ़ा रही है, जो कड़े मुकाबले वाले मिडसाइज SUV सेगमेंट में आ गया है। सिएरा के मुकाबले में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, रेनो डस्टर, टोयोटा हाईराइडर, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, MG एस्टर और सिट्रोन एयरक्रॉस X शामिल हैं। टाटा मोटर्स के SUV पोर्टफोलियो में सिएरा को कर्व और हैरियर के बीच रखा गया है।
सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी
नई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड AT के साथ आता है। आप सिएरा को 1.5-लीटर NA पेट्रोल के साथ भी ले सकते हैं जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है। इसमें एक अन्य ऑप्शन 1.5-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन है जो 116bhp और 260Nm देता है, इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT में से किसी एक के साथ लिया जा सकता है।
सिएरा का केबिन कर्व जैसा ही है, लेकिन इसमें टाटा डिजाइन लैंग्वेज के कुछ एलिमेंट्स पहली बार शामिल किए गए हैं, जैसे ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, साउंड बार के साथ 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, HUD और एक नया सेंटर कंसोल दिया है। दूसरे फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं। आइकॉनिक एल्पाइन रूफ को आज के जमाने के हिसाब से फिर से बनाया गया है, इसमें कोई कर्वेचर नहीं है। यह अब एक एक्सेंटेड फ्लैट ग्लास है। एक सनरूफ जगह बनाने में मदद करता है।
टाटा सिएरा के डिजाइन हाइलाइट्स में बॉक्सी सिल्हूट, अल्पाइन ग्लास रूफ, 19-इंच एलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइट पैकेज, रियर स्पॉइलर और सिग्नेचर टाटा ग्रिल का नया वर्जन शामिल है। यह छह एक्सटीरियर और तीन इंटीरियर कलर स्कीम में उपलब्ध है। सिएरा के सभी वर्जन में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट मिलते हैं। इसकी लंबाई 4.6 मीटर है और व्हीलबेस 2.7 मीटर है। इसे 24 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख रुपए तक जाती हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


