Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Sierra price revealed for top spec variant, check variant wise full price list
खुलासा! टाटा सिएरा की कीमत ₹11.49 लाख, लेकिन टॉप मॉडल के लिए लगेगा इतना धन; आ गई वैरिएंट-वाइज फुल प्राइस लिस्ट

खुलासा! टाटा सिएरा की कीमत ₹11.49 लाख, लेकिन टॉप मॉडल के लिए लगेगा इतना धन; आ गई वैरिएंट-वाइज फुल प्राइस लिस्ट

संक्षेप:

टाटा सिएरा SUV लॉन्च हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। हाल ही में कंपनी ने इसके टॉप मॉडल की कीमत से भी पर्दा हटा दिया है। आइए इसकी वैरिएंट-वाइज फुल प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Dec 14, 2025 03:54 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आखिरकार अपनी दमदार SUV 2025 टाटा सिएरा (2025 Tata Sierra) की फुल वैरिएंट-वाइज कीमतें घोषित कर दी हैं। अब तक जहां सिर्फ एंट्री वैरिएंट्स की कीमतों को लेकर चर्चा थी, वहीं अब टॉप-स्पेक वैरिएंट्स के दाम भी सामने आ गए हैं। इसके साथ ही 2025 टाटा सिएरा (2025 Tata Sierra) खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। कंपनी के मुताबिक, टाटा सिएरा (Tata Sierra) की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। आइए इसकी फुल प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ये SUV, 29.9kmpl के माइलेज से हिला दी मार्केट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.95 - 19.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा सिएरा की कीमत

नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) की कीमत 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख तक जाती है। इस प्राइस रेंज में यह SUV सीधे तौर पर कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV सेगमेंट के प्रीमियम मॉडल्स को टक्कर देती है।

इंजन1.5-लीटर NA पेट्रोल1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल1.5-लीटर डीजल
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल7-स्पीड DCT6-स्पीड AT6-स्पीड मैनुअल6-स्पीड AT
Smart+Rs 11.49 लाखRs 12.99 लाख
PureRs 12.99 लाखRs 14.49 लाखRs 14.49 लाखRs 15.99 लाख
Pure+Rs 14.49 लाखRs 15.99 लाखRs 15.99 लाखRs 17.99 लाख
AdventureRs 14.49 लाखRs 16.79 लाखRs 16.49 लाख
Adventure+Rs 15.99 लाखRs 17.99 लाखRs 17.19 लाखRs 18.49 लाख
AccomplishedRs 17.99 लाखRs 19.99 लाखRs 18.99 लाखRs 19.99 लाख
Accomplished+Rs 20.99 लाखRs 20.29 लाखRs 21.29 लाख

टाटा सिएरा (Sierra) न सिर्फ एक आइकॉनिक नाम की वापसी है, बल्कि यह टाटा (Tata) की अब तक की सबसे फीचर-लोडेड और प्रीमियम SUVs में से एक बनकर सामने आई है।

फीचर्स के मामले में बेहद दमदार

2025 टाटा सिएरा (2025 Tata Sierra) फीचर्स के मामले में किसी लग्जरी SUV से कम नहीं है। इसमें आपको 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राएड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग 12.3-इंच स्क्रीन, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, मैनुअल बॉस मोड कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप मिलते हैं।

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

टाटा सिएरा (Tata Sierra) सेफ्टी के मामले में भी काफी मजबूत है। इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ABS विथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

2025 टाटा सिएरा (2025 Tata Sierra) में कुल 3 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल, और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और डीजल में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। टर्बो पेट्रोल के साथ केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। एकॉम्पलिश्ड (Accomplished) वैरिएंट में लगभग सभी इंजन विकल्प मिलते हैं, जबकि एकॉम्पलिश्ड+ (Accomplished+) वैरिएंट सिर्फ टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

किन SUVs से होगा मुकाबला?

नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) का सीधा मुकाबला इन पॉपुलर SUVs से होगा। ये किआ सेल्टॉस (Kia Seltos), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris), होंडा एलिवेट (Honda Elevate), मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara), फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun), स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) से होता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।